जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले इंटरनेट बंद करने का आदेश, 4 KM के दायरे में पाबंदी
जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर नई दिल्ली जिले में 24 घंटे के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं।

जनपथ मार्ग से जंतर मंतर जाने वाले मार्ग पर बैरिकेड कर तैनात अर्ध सैनिक बल के जवान। चंद्र प्रकाश मिश्र
HighLights
जंतर-मंतर प्रदर्शन के मद्देनजर नई दिल्ली में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद
जनपथ-कर्तव्य पथ से चार किमी दायरे में 24 घंटे प्रतिबंध
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने दूरसंचार कंपनियों को आदेश दिया
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर शनिवार को सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं 24 घंटे के लिए बंद रहेंगी।
दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल (मुख्यालय) ने जनपथ-कर्तव्य पथ से चार किलोमीटर के दायरे में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद करने का आदेश जारी किया है।
शुक्रवार रात 10 बजे से लागू होगा आदेश
आदेश के मुताबिक, मोबाइल इंटरनेट सेवाओं पर प्रतिबंध शुक्रवार रात 10 बजे से शुरू होकर शनिवार रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान निर्धारित क्षेत्र में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद रहेंगी।
टेलीकॉम कंपनियों को भेजा गया पत्र
स्पेशल सेल के पुलिस आयुक्त मनीषी चंद्रा ने इस संबंध में एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया, जियो और एमटीएनएल को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि गृह मंत्रालय की अनुमति से मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद की जा रही हैं।
यह कदम शनिवार को जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शन के मद्देनजर उठाया गया है।
यह भी पढ़ें- CJP को दिल्ली में कहीं भी प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं, पुलिस ने बताई वजह
यह भी पढ़ें- नई दिल्ली में DTC बसों का बदला जाएगा रूट, 10 अक्टूबर सुबह 5 बजे से होगा डायवर्जन; CJP प्रदर्शन का असर
