Move to Jagran APP

यमुना की लहरों के बीच सैर करना अद्भुत आनंद : मनोज तिवारी

उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित महत्वाकांक्षी योजना यमुना में वाटर टैक्सी भ्रमण के सोनिया विहार रूट का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने सोनिया विहार जीरो पुस्ता से ट्रॉनिका सिटी तक के लगभग आठ

By JagranEdited By: Published: Thu, 12 Jul 2018 11:30 PM (IST)Updated: Thu, 12 Jul 2018 11:30 PM (IST)
यमुना की लहरों के बीच सैर करना अद्भुत आनंद : मनोज तिवारी

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली :

loksabha election banner

उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केंद्र सरकार की प्रस्तावित महत्वाकांक्षी योजना यमुना में वाटर टैक्सी भ्रमण के सोनिया विहार रूट का बृहस्पतिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने सोनिया विहार के जीरो पुस्ता से ट्रॉनिका सिटी तक के आठ किलोमीटर लंबे जल मार्ग का मोटर बोट में बैठकर भ्रमण किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, ¨सचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।

निरीक्षण के बाद तिवारी ने कहा कि उनका सौभाग्य है कि उनके संसदीय क्षेत्र में यमुना के इतने पवित्र जल का अपार भंडार है। इसकी संभावनाओं को देखते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस क्षेत्र में वाटर टैक्सी चलाने के लिए यमुना नदी को चुना। उन्होंने कहा कि आठ किलोमीटर लंबे जल मार्ग से सफर के दौरान जो आनंद की अनुभूति उन्हें हुई है, उसी तरह का आनंद दिल्ली के हर नागरिक को मिलना चाहिए। इस प्रयास से दिल्ली में पर्यटन की संभावनाओं को बढ़ावा मिलेगा।

तिवारी ने कहा कि वे हैरान हैं कि केंद्र सरकार इतनी अच्छी योजना दिल्ली को देना चाहती है, लेकिन दिल्ली की केजरीवाल सरकार असहयोग कर दिल्ली वालों से एक बड़ी सुविधा छीन रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ेंगी तो न सिर्फ क्षेत्र का सुंदरीकरण होगा, बल्कि पर्यटकों की संख्या बढ़ने से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि भले ही इस योजना में केजरीवाल सरकार रोड़े अटका रही है, फिर भी वे केंद्र सरकार के माध्यम से इसे पूरा करवाने का भरसक प्रयास करेंगे, जिससे वाटर टैक्सी योजना मूर्त रूप ले सकेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के शुरू होने से न केवल दिल्ली के लोग, बल्कि देश के अन्य हिस्सों व दुनिया भर के पर्यटक सोनिया विहार में आकर यमुना की लहरों का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने कहा कि यमुना की ये लहरें केजरीवाल के उस झूठ को भी बेनकाब करती हैं कि यमुना में दिल्ली के लोगों के लिए पीने का पानी नहीं है। इस अवसर पर भाजपा मीडिया विभाग के प्रदेश सह-प्रभारी नीलकांत बख्शी, सह-प्रमुख आनंद त्रिवेदी, पार्षद सुषमा मिश्रा, अनुपम पांडे व एडीएम एमके द्विवेदी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.