विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Exclusive: दिल्ली के मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत; दो की हालत गंभीर

By Rajeev ranjanEdited By: Shanu Sharma
Published: Sat, 31 Oct 2026 12:16 AM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2026 01:12 AM (IST)

बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस भीषण आग लगने ...और पढ़ें

मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत (फोटो- जागरण)

मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, चार लोगों की मौत (फोटो- जागरण)

HighLights

  1. मंगोलपुरी गारमेंट फैक्ट्री में शुक्रवार रात लगी भीषण आग।

  2. धुएं से छह लोग बेहोश, संजय गांधी अस्पताल में भर्ती।

  3. दमकल की 20 गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं।

राजीव रंजन, नई दिल्ली। मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-एक स्थित जूता फैक्ट्री में शुक्रवार रात भीषण आग लगने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलस गए।

सभी छह लोगों को फैक्ट्री के अंदर से बेहोशी की हालत में बाहर निकालकर संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल पहुंचाया गया था। यहां चार लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य दो का उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे बी-293/294, मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-एक स्थित जूता फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के साथ ही फैक्ट्री में फंसे लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद छह लोगों को बाहर निकाला गया। सभी बेहोशी की हालत में थे।

अस्पताल में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई, जबकि दो का उपचार जारी है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर बचाव अभियान में जुटी हैं। फैक्ट्री में आग लगने के कारणों और अन्य संभावित नुकसान का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।