विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली मंगोलपुरी फैक्ट्री अग्निकांड: जिंदगी और मौत से लड़ रहा विकास, मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा चार

By Rajeev RanjanEdited By: Kapil Kumar
Published: Sat, 31 Oct 2026 10:42 AM (IST)

दिल्ली के मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र में एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगने से चार मजदूरों की मौत हो गई ...और पढ़ें

दिल्ली के मंगोलपुरी में फैक्ट्री में लगी थी आग। जागरण

दिल्ली के मंगोलपुरी में फैक्ट्री में लगी थी आग। जागरण

HighLights

  1. मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र की जूता फैक्ट्री में भीषण आग लगी।

  2. हादसे में चार मजदूरों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल हुए।

  3. शॉर्ट-सर्किट को आग लगने का प्रारंभिक कारण बताया जा रहा है।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित जूता बनाने की फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने चार मजदूरों की जान ले ली, जबकि दो अन्य मजदूर झुलस गए।

मृतकों में अशोक बिहार के नालंदा जिले का रहने वाला था, जबकि घायल विकास भी नालंदा जिले का निवासी है। हादसे में घायल हरेंद्र को संजय गांधी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है, जबकि विकास को आईसीयू में रखा गया है।

मृतकों की हुई पहचान

मृतकों की पहचान प्रेमचंद, हरिहर, अशोक और लाल बाबू के रूप में हुई है। मृतकों और घायलों के पते का सत्यापन किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में काम करने वाले कई मजदूर दूसरे राज्यों से आकर दिल्ली में रह रहे थे। इनमें कुछ आसपास के इलाकों में किराये के मकानों में रहते थे।

WhatsApp Image 2026-10-31 at 00.26.30 (1)

आग की सूचना पर पहुंची टीम

पुलिस उनके परिजनों से संपर्क कर रही है, ताकि मृतकों की पूरी पहचान और उनके मूल निवास की जानकारी जुटाई जा सके। शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे बी-293/294, मंगोलपुरी औद्योगिक क्षेत्र फेज-1 स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी।

WhatsApp Image 2026-10-31 at 00.26.30

बेसमेंट में लगी थी आग

सूचना मिलते ही दमकल की करीब 20 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और बचाव एवं आग बुझाने का अभियान शुरू किया। फैक्ट्री की इमारत बेसमेंट, भूतल और तीन मंजिलों की बनी हुई थी। चौथी मंजिल पर भी आंशिक निर्माण था। आग बेसमेंट में लगी थी।

दमकलकर्मियों ने तीसरी और चौथी मंजिल से छह लोगों को बाहर निकाला। सभी को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चार को मृत घोषित कर दिया गया। आग बुझाने के बाद देर रात तक दमकलकर्मी मौके पर कूलिंग का काम करते रहे। पुलिस ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

WhatsApp Image 2026-10-31 at 00.26.28

फैक्ट्री मालिक मुकेश बंसल और रोहित गोयल से पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में शॉर्ट-सर्किट से आग लगने का अंदेशा जताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

यह भी पढ़ें- 40 से ज्यादा होटल, NOC केवल एक के पास; कासगंज में आग लगी तो खतरे में पड़ जाएगी लोगों की जिंदगी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।