विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मंगोलपुरी में हादसा: क्लस्टर बस का एक्सल टूटा, फुटपाथ पर चढ़कर पेड़ से टकराई; रेहड़ी वाला घायल

Published: Mon, 23 Mar 2026 04:46 PM (IST)

मंगोलपुरी पुलिस स्टेशन के पास काला मंदिर की ओर से आ रही एक क्लस्टर बस का एक्सल टूटने से वह ...और पढ़ें

मंगोलपुरी पुलिस स्टेशन के पास काला मंदिर की ओर से आ रही एक क्लस्टर बस का एक्सल टूटने से वह बेकाबू हो गई। जागरण

मंगोलपुरी पुलिस स्टेशन के पास काला मंदिर की ओर से आ रही एक क्लस्टर बस का एक्सल टूटने से वह बेकाबू हो गई। जागरण

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। काला मंदिर की तरफ से आ रही एक क्लस्टर बस का एक्सल टूटने के बाद, मंगोलपुरी पुलिस स्टेशन के पास वह बेकाबू हो गई। फुटपाथ पर चढ़ने के बाद, वह एक पेड़ से टकराकर ही रुकी। इस दुर्घटना में फुटपाथ पर अपनी दुकान लगाने वाला एक रेहड़ी वाला घायल हो गया।

घायल रेहड़ी वाले की पहचान नितिन के रूप में हुई है। नितिन के सिर और हाथों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल व्यक्ति को संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस घटना से बाजार इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। पुलिस ने बस चालक नरेंद्र को हिरासत में ले लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

अधिक जानकारी आते ही खबर को अपपेट कर जाएगी...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।