दिल्ली की मंडोली जेल में कैदी पर रंजिश में नुकीले हथियार से हमला, तीन पर केस दर्ज
मंडोली जेल में एक विचाराधीन कैदी सागर पर बैरक में बंद तीन अन्य कैदियों ने रंजिश के चलते नुकीले हथियार ...और पढ़ें

मंडोली जेल में बंद विचाराधीन कैदी पर रंजिश में अन्य कैदियों ने किया हमला। सांकेतिक तस्वीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। मंडोली जेल में बंद विचाराधीन कैदी पर रंजिश में हमले का मामला सामने आया है। बैरक में बंद तीन कैदियों ने उसपर नुकीले हथियार से हमला कर दिया। जेलकर्मियों ने किसी तरह पीड़ित को बचाया।
घायल हालत में सागर को जीटीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल सागर की शिकायत पर हर्ष विहार थाना ने हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में केस दर्ज करवाया है।
लूट के केस में है बंद
सागर सीलमपुर का रहने वाला है। वह लूट के केस में मंडोली की जेल नंबर 13 में बंद है। जिस बैरक में वह बंद है, उसी में तीन कैदी जितेंद्र उर्फ जीते, वैभव व विक्की बंद है। सागर का आरोप है इन तीनों से पिछले कुछ माह से उसकी रंजिश चल रही है।
वह बैरक में सो रहा था। तभी तीनों ने उसके हाथ, पेट समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार कर दिए। उसके चिल्लाने पर जेलकर्मी मौके पर आए और उसे बचाया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, प्रीमियम सहित लोकल ट्रेनों के भी पहिए थमे; देखें पूरी लिस्ट
