विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में ट्रेनों की लेटलतीफी जारी, प्रीमियम सहित लोकल ट्रेनों के भी पहिए थमे; देखें पूरी लिस्ट

Published: Fri, 06 Feb 2026 09:55 AM (IST)

दिल्ली में लंबी दूरी की और दैनिक यात्री ट्रेनें देरी से चल रही हैं। शुक्रवार को नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष ...और पढ़ें

दिल्ली के दैनिक यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी से राहत नहीं। फाइल फोटो

दिल्ली के दैनिक यात्रियों को ट्रेनों की लेटलतीफी से राहत नहीं। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिली है, लेकिन दैनिक यात्रियों की परेशानी बनी हुई है। पिछले दिनों 20 से अधिक ट्रेनें दो घंटे से अधिक विलंब से दिल्ली पहुंच रही थी।

शुक्रवार सुबह दिल्ली आने वाली नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष, नई दिल्ली-भुवनेश्वर राजधानी एक्सप्रेस सहित लगभग 10 ट्रेनें दो घंटे से देरी से चल रही हैं।

वहीं, देरी से दिल्ली आने के कारण नई दिल्ली-दरभंगा हमसफर विशेष सवा छह घंटे और हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस 1.50 घंटे के विलंब से चलेगी। दैनिक यात्री शुक्रवार सुबह भी परेशान रहे क्योंकि कई लोकल ट्रेनें आधे घंटे से लेकर डेढ़ घंटे तक देरी से चल रही हैं।

इन ट्रेनों में देरी

  • जाखल-पुरानी दिल्ली पैसेंजर – 1 घंटा 30 मिनट विलंब
  • सहारनपुर-पुरानी दिल्ली पैसेंजर – 45 मिनट विलंब
  • सहारनपुर-पुरानी दिल्ली एमईएमयू – 45 मिनट विलंब
  • दनकौर-शकूरबस्ती ईएमयू – 45 मिनट विलंब
  • जींद-पुरानी दिल्ली पैसेंजर – 45 मिनट विलंब
  • बल्लभगढ़-शकूरबस्ती ईएमयू – 45 मिनट विलंब
  • बुलंदशहर-तिलक ब्रिज एमईएमयू – 30 मिनट विलंब
  • कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन एमईएमयू – 30 मिनट विलंब
  • हिसार-नई दिल्ली पैसेंजर – 30 मिनट विलंब
  • पलवल-नई दिल्ली महिला विशेष ईएमयू – 30 मिनट विलंब
  • रेवाड़ी-पुरानी दिल्ली पैसेंजर – 30 मिनट विलंब

यह भी पढ़ें- सर्द हवाओं से दिल्ली-एनसीआर में ठिठुरन बरकरार, कई इलाकों में विजिबिलिटी भी घटी; 'AQI' में हल्का सुधार