विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मेरी मौत का जिम्मेदार...', लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे व्यक्ति ने लगाई छलांग; अस्पताल में हुई मौत

Published: Mon, 19 Oct 2026 10:26 PM (IST)

लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

प्रतीकात्मक तस्वीर, एआई जेनरेटेड

HighLights

  1. लाजपत नगर मेट्रो पर व्यक्ति ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग।

  2. घटना में व्यक्ति की मौके पर ही हुई दुखद मौत।

  3. मृतक के पास से मिला सुसाइड नोट, पहचान हुई संजय चोपड़ा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर सोमवार सुबह एक व्यक्ति ने मेट्रो के सामने छलांग लगा दी। ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची मेट्रो पुलिस ने स्टेशन स्टाफ की मदद से उन्हें ट्रैक से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक के जेब में मिला सुसाइड नोट

मृतक की पहचान कोटला मुबारिकपुर के संजय चोपड़ा के रूप में हुई है। पुलिस को उसके जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

वहीं, इस दौरान करीब 15 मिनट के लिए वायलेट लाइन पर मेट्रो सेवा प्रभावित रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

अचानक ट्रेन के सामने कूदा व्यक्ति

मेट्रो पुलिस के मुताबिक, सोमवार सुबह 9:57 बजे नेहरू प्लेस मेट्रो थाने को लाजपत नगर मेट्रो स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर एक पर एक व्यक्ति के ट्रेन के सामने कूदने की सूचना मिली।

पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मेट्रो कर्मचारियों की मदद से घायल शख्स को अस्पताल भिजवाया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, नोट में उन्होंने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बताया। साथ ही, शव परिवार को सौंपने की बात भी लिखी थी। पुलिस ने मृतक की पहचान की पुष्टि करने के बाद उनके परिजनों से संपर्क किया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में ऊंची इमारतों में एंटी-स्मॉग गन अनिवार्य, उल्लंघन पर होगा एक्शन; प्रदूषण को लेकर सरकार सख्त