विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सीट के लिए खूनी खेल, योगा एक्सप्रेस में यात्री की पीट-पीटकर हत्या

Published: Sat, 20 Jun 2026 12:31 PM (IST)Updated: Sat, 20 Jun 2026 01:33 PM (IST)

शाहदरा रेलवे स्टेशन पर योगा एक्सप्रेस में सीट को लेकर हुए विवाद में पंकज धामा नामक युवक की पीट-पीटकर हत्या ...और पढ़ें

HighLights

  1. शाहदरा स्टेशन पर सीट को लेकर विवाद में युवक की हत्या

  2. योगा एक्सप्रेस में सवार होने के दौरान हुई मारपीट

  3. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू की

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बागपत निवासी पंकज धामा के रूप में हुई है।

वह योगा एक्सप्रेस में सवार होने की कोशिश कर रहे थे, तभी कुछ सहयात्रियों से कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद हिंसक मारपीट में बदल गया।

Shahdara railway station (1)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपितों ने पंकज पर लात-घूंसों से हमला कर दिया। प्लेटफॉर्म नंबर-3 पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल पंकज को तत्काल जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

WhatsApp Image 2026-06-20 at 2.04.59 PM

पंकज धामा की फाइल फोटो। 

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपितों की पहचान की जा रही है।

पुलिसकर्मी ने किया बचाने का प्रयास

सोशल मीडिया पर घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक पंकज की पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर हमलावरों को हटाता और युवक को बचाने का प्रयास करता नजर आता है। इसके बाद आरोपित जल्दबाजी में ट्रेन में सवार होकर मौके से फरार हो जाते हैं।