दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में 573 करोड़ की लागत से बनेंगे दो नए छात्र हॉस्टल, सरकार ने दी योजना को मंजूरी
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) परिसर में छात्रों और छात्राओं के लिए दो नए छात्रावास भवनों के निर्माण को मंजूरी ...और पढ़ें
-1776016099899_m.webp)
एमएएमसी परिसर में लड़कों और लड़कियों के लिए दो नए हास्टल भवनों का निर्माण।
HighLights
मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में नए हॉस्टल निर्माण को मंजूरी।
573.41 करोड़ रुपये की लागत से बनेंगे दो भवन।
छात्रों की बढ़ती संख्या के लिए बेहतर आवासीय सुविधा।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (एमएएमसी) परिसर में लड़कों और लड़कियों के लिए दो नए हास्टल भवनों के निर्माण को स्वीकृति दे दी गई है। इनके निर्माण पर 573.41 करोड़ रुपये खर्च होंगे। गत दिनों व्यय एवं वित्त समिति (ईएफसी) की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसकी मंजूरी दे दी है।
मुख्यमंत्री ने इसे चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक अहम निर्णय बताया है। दोनों हास्टलों का निर्माण कार्य करीब 36 माह में पूरा किए जाने की संभावना है। इससे पहले इस मेडिकल कॉलेज में वर्ष 1965 से 1982 के बीच दो हास्टल बने थे, अब इनके भवन पुराने हो चुके हैं। यहां छात्रों के लिए आवास की कमी हो रही है।
पिछले कुछ वर्षों में छात्रों की संख्या में लगातार वृद्धि
मौलाना आजाद मेडिकल कालेज में पिछले कुछ वर्षों में छात्रों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। पहले जहां प्रति वर्ष 150 छात्रों का प्रवेश होता था, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 250 हो गई है। इस बढ़ोतरी के कारण हास्टल सुविधाओं पर दबाव बढ़ा है और वर्तमान में कमरों की कमी के चलते कई छात्रों को साझा आवास में रहना पड़ रहा है, जबकि कुछ छात्रों को हॉस्टल सुविधा से वंचित भी होना पड़ता है। ऐसे में नए हॉस्टल निर्माण की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी।
नए हॉस्टल ब्लॉक मौजूदा परिसर में ही विकसित किए जाएंगे
इस आवश्यकता के मद्देनजर नए हॉस्टल ब्लॉक मौजूदा परिसर में ही विकसित किए जाएंगे। परियोजना के तहत छात्राओं के लिए साइट-ए पर हास्टल भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत 269.19 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। वहीं, छात्रों के लिए साइट-बी पर हास्टल भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसकी लागत 304.22 करोड़ रुपये होगी। दोनों भवनों में बेसमेंट और सुपर-स्ट्रक्चर के साथ सिविल एवं इलेक्ट्रिकल कार्य शामिल होंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।