विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मालवीय नगर अग्निकांड मामला: मुख्य आरोपी लवकेश RML में भर्ती, HC ने मांगी मेडिकल रिपोर्ट

Published: Tue, 15 Sep 2026 01:33 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने मालवीय नगर अग्निकांड के मुख्य आरोपी लवकेश बजाज के स्वास्थ्य पर राम मनोहर लोहिया अस्पताल से ...और पढ़ें

लवकेश बजाज की मेडिकल रिपोर्ट तलब।

लवकेश बजाज की मेडिकल रिपोर्ट तलब।

HighLights

  1. दिल्ली हाई कोर्ट ने आरएमएल अस्पताल से स्वास्थ्य रिपोर्ट मांगी।

  2. मालवीय नगर अग्निकांड के मुख्य आरोपी लवकेश बजाज का मामला।

  3. लवकेश बजाज 24 अगस्त से आरएमएल अस्पताल में भर्ती है।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल से जेल में बंद मालविया नगर होटल के मालिक के स्वास्थ्य के संबंध में रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया।

जून माह में आग लगने के कारण इस होटल में ठहरे 23 लोगों की मौत हो गई थी। अंतरिम जमानत की मांग वाली होटल मालिक लवकेश बजाज की याचिका पर सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति मनोज जैन की पीठ ने रिकॉर्ड पर लिया कि वह 24 अगस्त से आरएमएल आरएलएल में भर्ती है।

इस पर पीठ ने अस्पताल प्रशासन को लवकेश के स्वास्थ्य के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश देते हुए सुनवाई बुधवार को होगी।

यह भी पढ़ें- मालवीय नगर अग्निकांड: 23 मौतों के रहस्य से पर्दा उठाएगी आईआईटी की वैज्ञानिक जांच