विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दक्षिणी दिल्ली: मालवीय नगर के एक बेसमेंट में रखी कार में अचानक लगी आग, दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने पाया काबू

Published: Sun, 08 Nov 2026 12:43 AM (IST)

दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में एक कार में अचानक आग लग गई। दमकल विभाग ने 15-20 मिनट में आग पर काबू पाकर 10-11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

News Article Hero Image

HighLights

  1. दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में कार में आग लगी।

  2. दमकल विभाग ने 15-20 मिनट में आग पर काबू पाया।

  3. आग से 10-11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके के एक बेसमेंट में रखी कार में अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं और करीब 15 से 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। राहत एवं बचाव अभियान के दौरान दमकल कर्मियों ने समय रहते 10 से 11 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

आग लगने की सूचना (कॉल) मिली थी, जिसके बाद टीम तुरंत मालवीय नगर पहुंची। हमने सूचना देने वाले व्यक्ति से संपर्क करने की भी कोशिश की। मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंची थीं और कार में लगी आग को बुझाने में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लगा। इस दौरान हमने 10 से 11 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। - कमलेश, दमकल अधिकारी 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।