Delhi Metro टनल में बड़ा हादसा, स्लैब से दबकर एक मजदूर की मौत
मेट्रो के निर्माण के दौरान लापरवाही का एक नया मामला सामने आया है। पश्चिमी दिल्ली के पालम डाबड़ी रोड पर अंडर ग्राउंड मेट्रो निर्माण के दौरान कार्य कर रहे लोगों पर स्लैब गिर गया। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स बुरी तरह घायल हो गया।
नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के निर्माण के दौरान लापरवाही का एक नया मामला सामने आया है। पश्चिमी दिल्ली के पालम डाबड़ी रोड पर अंडर ग्राउंड मेट्रो निर्माण के दौरान कार्य कर रहे लोगों पर एक निर्माणाधीन स्लैब गिर गया। हादसे में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दूसरा शख्स बुरी तरह घायल हो गया।
हादसे के दौरान अंडर ग्राउंड मेट्रो का काम बेहद तेज गति से चल रहा था। यहां पर बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। सुबह तकरीबन 11 बजे के आसपास टनल में काम कर रहे लोगों पर एक भारी-भरकम स्लैप गिर गया। जबतक लोगों को कुछ समझ में आता एक शख्स की मौत की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा बुरी तरह घायल है।
निर्माण कार्य करा रही कंपनी के खिलाफ सागरपुर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। हालांकि, इस बारे में पुलिस कुछ भी बोलने से बचती नजर आ रही है।