महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ का किया जलाभिषेक
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दक्षिणी दिल्ली के विभिन्न शिवाल
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर दक्षिणी दिल्ली के विभिन्न शिवालयों में भोले बाबा के जयकारे लगाए गए। भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक भी किया। साथ ही इस मौके पर कालकाजी मंदिर स्थित श्री महाकालेश्वर शिव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया। पांच वेद पाठी ब्राह्मणों की उपस्थिति में मंदिर के पीठाधीश्वर महंत सुरेंद्रनाथ अवधूत महाराज ने जल, दूध दही, गंगाजल, शहद, धतूरा, बेल पत्र, मेहंदी, भाग दुर्वा, बेर, अक्षत, चंदन, भभूत आदि से महादेव का स्नान करा उनका भव्य श्रृंगार किया। महंत अवधूत ने कहा कि देवों के देव महादेव भक्तों के मन में सदैव वास करते हैं। महादेव की पूजा-अर्चना करने वाले मानव सदैव महाकाल की कृपा को प्राप्त करते हैं। इस मौके पर पेडों व खीर का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इसके अलावा गोविंदपुरी, मालवीय नगर, लाजपत नगर, श्रीनिवासपुरी, संगम विहार, छतरपुर सहित कई मंदिरों में भीड़ उमड़ी।