कालकाजी घटना के बाद लेडी श्रीराम कॉलेज का बड़ा फैसला, ऑनलाइन क्लासेज हुईं शुरू
दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी में हुई घटना के बाद छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ने पर लेडी श्रीराम कॉलेज ने ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कीं।

ऑनलाइन हुईं एलएसआर में कक्षाएं
HighLights
कालकाजी घटना के बाद छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता।
लेडी श्रीराम कॉलेज ने सुरक्षा हेतु ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कीं।
छात्राओं की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य कॉलेज की प्राथमिकता।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी स्थित आस्था कुंज पार्क के पास हुई घटना के बाद कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन ने बुधवार को कॉलेज में ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित की। इससे पहले मंगलवार को भी नियमित कक्षाएं रद कर दी गई थीं।
कॉलेज से तीन किमी दूर हुई वारदात
कॉलेज से करीब तीन किलोमीटर दूर हुई इस घटना के बाद कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया है।
कॉलेज की प्राचार्या कनिका के. आहूजा ने बताया कि जैसे ही इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जानकारी मिली, तत्काल कक्षाएं स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
छात्राओं की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य कॉलेज के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। दो दिन कॉलेज में कक्षाएं ऑनलाइन लगाई जाएंगी। बृहस्पतिवार से आफलाइन कक्षाएं लगेंगी।
यह भी पढ़ें- कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
