विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में 1800 लोगों को मकान खाली करने का आदेश, आली गांव में 8.48 एकड़ जमीन से हटेगा अवैध कब्जा

Published: Sat, 26 Sep 2026 07:59 AM (IST)

दक्षिणी दिल्ली के आली गांव में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की 8.48 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से बसी कॉलोनी ...और पढ़ें

अवैध कब्जाधिरियों को खाली करनी होगी 8.48 एकड़ जमीन। जागरण

अवैध कब्जाधिरियों को खाली करनी होगी 8.48 एकड़ जमीन। जागरण

HighLights

  1. दक्षिणी दिल्ली के आली गांव में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई।

  2. उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की 8.48 एकड़ जमीन खाली होगी।

  3. लगभग 1800 कब्जाधारियों को 26 सितंबर तक खाली करने का आदेश।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। आली गांव में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की 8.48 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से बसी कॉलोनी को खाली कराने के लिए कोर्ट ने नामित बैलिफ की ओर से लगभग 1800 अवैध कब्जाधारियों को नोटिस दी गई।

आली चौक से शिव मंदिर तक पुश्ता रोड पर दोनों तरफ के लगभग 1500 मकानों-दुकानों और पीर मोहल्ला में करीब 300 मकानों पर नोटिस चस्पा है। लोगों को 26 सितंबर तक दुकानों-मकानोंं से सामान हटाने की मोहलत दी गई है।

80464762

इसके बाद पुलिस की मदद से मकानों को खाली कराते हुए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग अपने कब्जे में लेगा।

तेजी से उठा मामला

बता दें कि आली गांव के अंतर्गत आने वाले जामिया-ओखला क्षेत्र में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन पर कथित रूप से कब्जा कर रहे लोगों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने के बाद यह मामला तेजी से उठा।

भाजपा ने भी इसके विरोध में आवाज उठाई। इसके बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने अधिशासी अभियंता बीके सिंह को नोडल अधिकारी नामित किया था। कोर्ट से नियुक्त बैलिफ के साथ विमर्श के बाद अवैध कब्जा खाली कराने के लिए अब कार्रवाई की जा रही है।

compressed_80455875

सिंचाई विभाग के पक्ष में फैसला

दिल्ली के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यमुना तट से जुड़ी सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण की जमीनें सिंचाई विभाग को हस्तांतरित हो गई थीं। बाद में इन जमीनों पर कब्जे हो गए। इस मामले में लंबी अदालती कार्यवाही के बाद वर्ष 2002 में सिंचाई विभाग के पक्ष में फैसला आया।

वर्ष 2004 में कुछ हिस्सों से कब्जा खाली करा लिया गया, लेकिन आबादी वाले क्षेत्रों में कार्रवाई आगे नहीं बढ़ सकी। इसी दौरान कुछ लोगों ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया।

compressed_80455872

हाई कोर्ट ने सुनाया था फैसला

उन्होंने दावा किया कि उनके पास आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र और बिजली-पानी के बिल जैसे दस्तावेज हैं। उनका कहना था कि संबंधित जमीन पुरानी ग्राम सीमा और लाल डोरा क्षेत्र का हिस्सा है। पर हाई कोर्ट ने पिछले वर्ष ही उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के पक्ष में फैसला सुनाया।

compressed_80455872

कॉलोनी खाली करने का आदेश

वहीं, अब आली गांव में उत्तर प्रदेश सरकार की जमीन पर अवैध रूप से बसी कॉलोनी को खाली कराने की कार्रवाई तेज हो गई है। मोहलत समाप्त होने के बाद भी यदि लोग कब्जा नहीं छोड़ते हैं तो 27 सितंबर को पुलिस बल की मदद से मकान दुकान खाली कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें- GDA का बुलडोजर एक्शन, घर की दीवार तोड़ी और बना डालीं दुकानें; अब ध्वस्त हुआ अवैध निर्माण