GDA का बुलडोजर एक्शन, घर की दीवार तोड़ी और बना डालीं दुकानें; अब ध्वस्त हुआ अवैध निर्माण
गाजियाबाद में जीडीए ने प्रताप विहार में अवैध रूप से बन रही चार दुकानों को ध्वस्त किया। इसके साथ ही ...और पढ़ें

HighLights
जीडीए ने प्रताप विहार में अवैध रूप से बन रही चार दुकानें तोड़ीं।
विजयनगर में दो भवनों के आगे से अवैध कब्जा हटाया गया।
मार्च 2025 में मामला दर्ज, मई 2025 में ध्वस्तीकरण आदेश जारी हुए।
जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। पहले घर की दीवार तोड़ी, फिर उसी जगह चार दुकानें खड़ी करने की तैयारी शुरू कर दी। जीडीए की अनुमति के बिना किए जा रहे इस निर्माण पर आखिरकार प्रवर्तन जोन-4 की टीम ने शुक्रवार को बुलडोजर चला दिया।
प्रताप विहार के साथ ही विजयनगर में भी दो भवनों के आगे किए गए अवैध कब्जे और अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।
प्रताप विहार सेक्टर-12 के भूखंड संख्या के-124 में कोमल द्वारा पूर्व निर्मित भवन की दीवार तोड़कर चार दुकानें बनाई जा रही थीं।
जीडीए अधिकारियों के अनुसार मार्च 2025 में मामला दर्ज कर कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस के बावजूद संतोषजनक जवाब न मिलने पर निर्माण कार्य जारी रहा। इसके बाद 23 मई 2025 को ध्वस्तीकरण आदेश जारी किए गए।
अवैध निर्माण किया ध्वस्त
शुक्रवार को इसी आदेश के अनुपालन में अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। इसके बाद विजयनगर सेक्टर-9 में भवन संख्या के-235 के आगे राहुल द्वारा किए गए अवैध कब्जे और व्यावसायिक गतिविधि के लिए किए गए अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।
इसी सेक्टर में भवन संख्या के-983 के सामने जितेंद्र कुमार द्वारा किए गए कब्जे को भी हटाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन जोन-4 प्रभारी पीयूष सिंह के अलावा अवर अभियंता प्रवर्तन दस्ता और पुलिस बल मौजूद रहा।
