24 अगस्त के बाद गर्मी से राहत मिलने के आसार, बरसेंगे बदरा
मौसम वैज्ञानिकोंं का कहना है कि दिल्ली मेंं आगामी 24, 25 अगस्त को बारिश की संभावना है और इससे पहले गर्मी से राहत नहींं मिलेगी।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राजधानी मेंं एक बार फिर से गर्मी का असर बढ़ गया है। शनिवार को दिल्ली मेंं अधिकतम व न्यूनतम तापमान मेंं बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम वैज्ञानिकोंं का कहना है कि दिल्ली मेंं आगामी 24, 25 अगस्त को बारिश की संभावना है और इससे पहले गर्मी से राहत नहींं मिलेगी।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस 35.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 27.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जहां तक आर्द्रता की बात है तो शनिवार को अधिकतम आर्द्रता 85 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 60 फीसदी दर्ज हुई।
दिल्ली-NCR में जारी है बारिश का दौर, नोएडा में वाहनों की रफ्तार पर लगी ब्रेक
मौसम वैज्ञानिक महेश पलावत ने बताया कि अभी दो-तीन दिन दिल्ली मेंं यूं ही गर्मी का असर रहेगा और इसके बाद 24 अगस्त से मौसम में बदलाव संभव है। उन्होंंने कहा कि संभावना है कि 24 अगस्त को हल्की और 25 अगस्त को राजधानी मेंं अच्छी बारिश हो सकती है।