दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गलत ओवरटेक से दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक सवार को कुचला
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गलत तरीके से ओवरटेक कर रहे बाइक सवार को डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
-1790573841686_m.webp)
बाइक डंपर से टकरा गई। जागरण
HighLights
लक्ष्मी नगर में डंपर ने बाइक सवार को कुचला।
गलत ओवरटेक के प्रयास में हुआ यह दर्दनाक हादसा।
डंपर चालक फरार, पुलिस ने जांच शुरू की।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर रविवार रात गलत तरीके से बाइक सवार डंपर को ओवरटेक करने लगा। उसी दौरान बाइक डंपर से टकरा गई और बाइक सवार सड़क पर गिर गया। डंपर ने उसे कुचल दिया।
वहीं, हादसे के बाद आरोपी डंपर को छोड़कर मौके से भाग गया। मृतक की पहचान शिव कुमार के रूप में हुई है। लक्ष्मी नगर थाना मामले की जांच कर रही है।
डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 12 बजे हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही लक्ष्मी नगर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर घायल अवस्था में पड़े बाइक सवार को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए सुरक्षित रखवा दिया है।
डंपर की चपेट में आ गया
वहीं, जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि बाइक सवार एक्सप्रेसवे पर डंपर को गलत तरीके से ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक डंपर से टकरा गई। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ा और डंपर की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद डंपर ड्राइवर वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर उसके ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हादसे की पूरी घटना स्पष्ट हो सके और फरार ड्राइवर का पता लगाया जा सके। पुलिस मृतक की पहचान के लिए भी प्रयास कर रही है।
