नाइजीरियाई नागरिक के पास से बरामद ड्रग्स की बड़ी खेप
मोहन गार्डन थाना पुलिस ने अफ्रीकी देश नाइजीरिया के एक नागरिक को ड्रग्स की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से पुलिस ने ड्रग्स की करीब सौ ग्राम मात्रा बरामद की है। आरोपित शख्स बिना वीजा के यहां रह रहा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस ने जब आरोपित से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी कई महिलाओं से दोस्ती है। उन सभी के खर्च को वही उठाता है। इसके लिए पैसे का इंतजाम कहां से किया जाए यह एक बड़ी समस्या थी। इस समस्या को उसने ड्रग्स के काले धंधे से दूर किया। पुलिस अब यह पता करने में जुटी है कि आरोपित के पास ड्रग्स कहां से आता था और किस किस व्यक्ति को ड्रग्स की आपूर्ति की जाती थी।
जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : मोहन गार्डन थाना पुलिस ने अफ्रीकी देश नाइजीरिया के एक नागरिक को ड्रग्स की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से पुलिस ने ड्रग्स की करीब सौ ग्राम मात्रा बरामद की है। आरोपित शख्स बिना वीजा के यहां रह रहा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने जब आरोपित से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी कई महिलाओं से दोस्ती है। उन सभी के खर्च को वही उठाता है। इसके लिए पैसे का इंतजाम कहां से किया जाए, यह एक बड़ी समस्या थी। इस समस्या को उसने ड्रग्स के काले धंधे से दूर किया। पुलिस अब यह पता करने में जुटी है कि आरोपित के पास ड्रग्स कहां से आता था और किस-किस व्यक्ति को ड्रग्स की आपूर्ति की जाती थी। पुलिस इस काले धंधे से जुड़ी तमाम कड़ियों को ढूंढने का प्रयास कर रही है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त एंटो अल्फोंस ने बताया कि मोहन गार्डन थाना पुलिस इन दिनों शराब तस्करों व नशे के काले धंधे में जुटे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पूर्व में क्षेत्र में बड़ी मात्रा में अवैध शराब की कई खेप बरामद हो चुकी है। एक के बाद एक मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में तस्करों के खिलाफ अभियान छेड़ते हुए सूचना तंत्र को मजबूत किया। आरोपितों के खिलाफ जगह-जगह सूत्रों से जानकारी लेकर कार्रवाई की जाती रही है। इस क्रम में पुलिस को सात जून को सूचना मिली कि एक अफ्रीकी नागरिक की गतिविधि कुछ संदिग्ध नजर आ रही है। इसके बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंची और संदिग्ध नजर आ रहे शख्स को दबोच लिया। जब पुलिसकर्मी ने उस शख्स की तलाशी ली तो उसके पास से सौ ग्राम ड्रग्स बरामद हुआ। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसका नाम डर्लिनियोन ओजुस है। पुलिस के अनुसार आरोपित फरवरी महीने में भारत बिजनेस वीजा पर आया था, लेकिन जब पुलिस ने उससे इस बावत कागजात दिखाने को कहा तो वह पेश नहीं कर सका। पुलिस नाइजीरिया दूतावास से संपर्क कर आरोपित के बारे में और भी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।