Move to Jagran APP

लाल किला में राष्ट्र रक्षा महायज्ञ प्रारंभ

जासं, नई दिल्ली : भारतीय नव वर्ष के शुभ अवसर पर राष्ट्र रक्षा की कामना को लेकर लाल किला में मह

By JagranEdited By: Published: Sun, 18 Mar 2018 11:03 PM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2018 11:03 PM (IST)
लाल किला में राष्ट्र रक्षा महायज्ञ प्रारंभ
लाल किला में राष्ट्र रक्षा महायज्ञ प्रारंभ

जासं, नई दिल्ली : भारतीय नव वर्ष के शुभ अवसर पर राष्ट्र रक्षा की कामना को लेकर लाल किला में महायज्ञ प्रारंभ हुआ। यह यज्ञ 25 मार्च तक चलेगा। 108 कुंडीय राष्ट्र रक्षा महायज्ञ में 1111 ब्राह्मण भाग ले रहे हैं, जिनके लिए काफी जगह में यज्ञ स्थल बनाया गया है। सुबह विधि विधान से यज्ञ प्रारंभ हुआ। इस महायज्ञ का आयोजन पूर्वी दिल्ली के सांसद महेश गिरी व श्री योगिनी पीठम द्वारा कराया जा रहा है। वहीं, विशाल भारत का नक्शा व उसमें भारत माता की तस्वीर लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना भर रही है। दुर्गा माता के नौ रूपों के साथ अस्थायी मंदिर भी बनाया गया है। पहले दिन उत्तरी निगम की महापौर प्रीति अग्रवाल समेत अन्य नेताओं ने यज्ञ अनुष्ठान में भाग लिया। लाल किला देखने आए देशी-विदेशी पर्यटकों में भी यह आयोजन आकर्षण का केंद्र बना। साथ ही आयोजन स्थल के द्वार पर बने विशालकाय हाथी के साथ लोग सेल्फी लेते देखे गए।

loksabha election banner

बता दें कि राष्ट्र रक्षा महायज्ञ के लिए पवित्र कुंडों का निर्माण चारों धाम और सीमा से लाई गई मिट्टी व सभी नदियों के जल से किया गया है। आठ दिवसीय महायज्ञ में कुल 2.25 करोड़ मंत्रों का जाप होगा। पहले दिन अलसुबह रुद्राभिषेक के साथ यज्ञाचार्य चंद्रमणि मिश्र का प्रवचन हुआ। इसके बाद सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक यज्ञ अनुष्ठान चला। शाम को भारत माता की भव्य आरती हुई। रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम में गायक गुरु रंधावा की प्रस्तुति थी, लेकिन किन्हीं कारणों से उनका कार्यक्रम नहीं हो सका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.