पर्यावरण और बेसहारा पशुओं के काम कर बनीं 'टॉप 35 चेंजमेकर', कीर्ति को दिल्ली में मिला सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड
कीर्ति त्रिपाठी को ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड्स 2026 के दिल्ली चैप्टर में 'टॉप 35 इंडिविजुअल चेंजमेकर' के रूप में सम्मानित किया गया है। उन्हें पहले भी अवॉर्ड मिल चुके हैं।

ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी अवार्ड के साथ कीर्ति त्रिपाठी। फोटो: जागरण
HighLights
कीर्ति त्रिपाठी 'टॉप 35 इंडिविजुअल चेंजमेकर' के लिए चयनित।
सतत विकास लक्ष्य 14 और 15 पर जागरूकता अभियान चलाए।
बेसहारा पशुओं के लिए भोजन वितरण और दान में योगदान।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड्स 2026 के दिल्ली चैप्टर में ‘टॉप 35 इंडिविजुअल चेंजमेकर’ के लिए कीर्ति त्रिपाठी को चयनित किया गया है। उन्हें 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के मिरांडा हाउस में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
2024 और 2025 में भी मिला अवॉर्ड
कीर्ति को इससे पहले 2024 और 2025 में ‘एजुकेटर फ्रॉम इंडिया – गोल्ड’ अवॉर्ड मिल चुका है। पिछले एक साल में उन्होंने सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) 14 और 15 के तहत जल और स्थलीय जीवन के संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाए।
इसके अलावा, उन्होंने बेसहारा पशुओं के आश्रय गृहों के लिए भोजन वितरण, दान और जागरूकता अभियान में भी योगदान दिया।
सतत विकास के लक्ष्यों पर काम करने वालों को सम्मान
ग्लोबल सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड्स में सतत विकास के 17 लक्ष्यों की दिशा में काम करने वाले व्यक्तियों, शिक्षकों, स्टार्टअप्स और गैर-सरकारी संगठनों के कार्यों को पहचान दी जाती है।
यह भी पढ़ें- 500 रुपये में कीजिए दिल्ली के 6 ऐतिहासिक स्थलों की सैर, 12 हेरिटेज नेचर वॉक भी; 24 अक्टूबर से शुरुआत
