खाटू श्याम मेले के लिए दिल्ली के रेलयात्रियों को तोहफा, सराय रोहिल्ला–फुलेरा के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
रेलवे ने खाटू श्याम जी मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने की घोषणा की है। ...और पढ़ें

दिल्ली से खाटूश्याम जी मेला के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन। (सौ - जागरण ग्राफिक्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। खाटू श्याम जी का मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने की घोषणा की है। 24 फरवरी से एक मार्च तक सराय रोहिल्ला से फुलेरा के बीच विशेष ट्रेन चलेगी।
09713 नंबर की विशेष ट्रेन फुलेरा से दिन में 11.40 बजे रवाना होकर शाम 6.05 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी। वापसी दिशा में 09714 नंबर की विशेष ट्रेन दिल्ली सराय रोहिल्ला से शाम 7.10 बजे चलकर अगले दिन तड़के ढाई बजे फुलेरा पहुंचेगी। इसमें सभी कोच अनारक्षित श्रेणी के होंगे।
रास्ते में इसका ठहराव रेनवाल, रींगस, श्री माधोपुर, कांवट, नीम का थाना, माउंडा, डाबला, नारनौल, अटेली, कुंड, रेवाड़ी, पटौदी रोड, गुरुग्राम व दिल्ली कैंट में होगा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली के प्रमुख रूटों पर 160 की रफ्तार से दौड़ेंगी ट्रेनें, 34 स्टेशनों पर कवच और आधुनिक सिग्नलिंग की तैयारी
