दिल्ली के खजूरी चौक में जाम से जल्द मिलेगी राहत, श्रीराम कॉलोनी का सिग्नल होगा बंद; बनेंगे दो यू-टर्न
खजूरी चौक पर लगने वाले भीषण जाम से निजात दिलाने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस श्रीराम कॉलोनी के ट्रैफिक सिग्नल ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
खजूरी चौक के जाम से लोग बहुत परेशान हैं।
श्रीराम कॉलोनी का ट्रैफिक सिग्नल जल्द ही बंद होगा।
एनएचएआई सिग्नल के पास दो यू-टर्न बनाएगा।
शुजाउद्दीन, पूर्वी दिल्ली। खजूरी चौक के जाम से लोग बहुत परेशान है। शायद ही कोई दिन जाता होगा, जब यहां पर वाहन चालक जाम का सामना न करते हो। मिनटों का सफर पूरा करने में यहां 30 से 40 मिनट लगते हैं।
जाम को खत्म करने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस जल्द ही श्रीराम कालोनी के ट्रैफिक सिग्नल को बंद करेगी। पुलिस का दावा है एनएचएआइ से सिग्नल के पास ही दो यू-र्टन बनाएं जाएंगे, ऐसा होने पर लोगों को जाम से राहत मिलेगी।
जाम का हॉटस्पॉट है खजूरी चौक
डीसीपी ट्रैफिक श्वेता चौहान ने कहा खजूरी चौक जाम का हाटस्पाट है। यहां चार तरफ का ट्रैफिक आकर मिलता है। यातायात पुलिस इस जाम को खत्म करवाने के लिए काफी प्रयास कर रही है। खजूरी चौक से कुछ दूरी पर श्रीराम कालोनी के पास ट्रैफिक सिग्नल बना हुआ है।
कालोनी के वाहन चालक आना जाना करते हैं। इससे खजूरी से गाजियाबाद जाने वाले मार्ग पर जाम लग जाता है। पुलिस ने इस जाम काे खत्म करने की रणनीति बनाई है। सिग्नल को बैरिकेड लगाकर बंद किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-सहारनपुर-देहरादून हाइवे से खजूरी चौक को राहत, कम हुई वर्षों पुरानी जाम की समस्या
श्रीराम कालोनी से किसी को खजूरी चौक जाना होगा तो उसे दिल्ली पुलिस कैंप के अंडरपास से यू-टर्न लेकर आना होगा। गाजियाबाद से किसी को श्रीराम कालोनी जाना होगा तो उसके लिए सिग्नल के पास ही यू-टर्न बनाया जाएगा।
सिग्नल बंद होने से राहगीर भी फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करेंगे, अभी वह सड़क से रास्ता पार करते हैं। इससे वाहनों की गति धीमी हो जाती है। यह रणनीति को अमलीजामा जल्द ही पहनाया जाएगा।
पुलिस कैंप के पास एलिवेटेड रोड पर चढ़ने के लिए देना चाहिए प्रवेश
दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर गीता कालोनी से लेकर खजूरी तक एलिवेटेड रोड बना हुआ है। खजूरी पर दिल्ली पुलिस कैंप के पास एनएचएआइ ने एलिवेडेट रोड से बाहर जाने के लिए निकास द्वार दिया हुआ है, लेकिन यहां एलिवेटेड रोड पर जाने के लिए प्रवेश द्वार नहीं बना हुआ है।
गाजियाबाद से गीता कालोनी जाने वाले मार्ग पर खजूरी से करीब दो किलोमीटर दूर जाकर पांचवा पुश्ता पर लूप देकर एलिवेेटेड पर जाने के लिए प्रवेश द्वार दिया हुआ है। खजूरी के ट्रैफिक इंस्पेक्टर प्रेम सिंह ने एनएचएआइ को प्रस्ताव दिया कि खजूरी में गाजियाबाद से गीता कालोनी जाने वाले मार्ग पर प्रवेश दिया जाए।
ताकि एलिवेटेड रोड पर जाने वाले वाहन चालक खजूरी चौक के जाम का सामना किए बिना एलिवेटेड रोड पर जा सकें। एनएचएआइ इसपर विचार कर रहा है।
यह भी पढ़ें- खजूरी चौक के जाम से छुटकारा, 2.4 KM की सर्विस रोड को हरी झंडी; करावल नगर-गोकुलपुरी वालों की राह हाेगी आसान
