विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में जंग तेजः केजरी ने राजनाथ को लिखा लेटर, ACB प्रमुख पर लगाए आरोप

By Test1 Test1Edited By:
Published: Fri, 26 Jun 2015 06:57 PM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2015 08:58 PM (IST)

एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) प्रमुख पद पर नियुक्ति को लेकर टकराव जारी है। दिल्ली विधानसभा में एसीबी प्रमुख मुकेश कुमार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) प्रमुख पद पर नियुक्ति को लेकर टकराव जारी है। दिल्ली विधानसभा में एसीबी प्रमुख मुकेश कुमार मीणा के खिलाफ प्रस्ताव लाया गया, जिसमें उन्हें बर्खास्त करने की मांग की गई। एसीबी प्रमुख पद पर नियुक्ति को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को सीक्रेट पत्र लिखा है, जिसमें मीणा के खिलाफ लगे आरोपों का जिक्र है।

इस बीच बढ़ते टकराव के मद्देनजर नए एसीबी प्रमुख एमके मीणा ने दिल्ली के गृहमंत्री एसके जैन को पत्र लिखकर कहा है कि उनके काम दखलअंदाजी नहीं की जाए, वरना वे कोर्ट का सहारा लेंगे। इससे पहले दोपहर में दिल्ली सरकार ने एसीबी के प्रमुख मुकेश कुमार मीणा को चार्ज लेने से रोक दिया था। दिल्ली सरकार का तर्क था कि एसीबी में ज्वाइंट सीपी का पद ही नहीं है, तो यह नियुक्ति ही जायज नहीं ठहराई जा सकती। इस बीच एसीबी प्रमुख पद पर नियुक्त मुकेश मीणा ने कहा कि दिल्ली सरकार का आदेश उन पर लागू नहीं होता है। उपराज्यपाल ने जो आदेश दिया है, उसे मानूंगा। सोमवार रात को ही मुकेश मीणा ने एसीबी में ज्वाइंट सीपी का पद संभाल लिया था। शाम होते-होते एमके मीणा ने एसके जैन को पत्र लिखकर कहा कि उनके काम में दखल दिया गया, तो वे कोर्ट का सहारा लेंगे।

एक दिन पहले ही दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने दिल्ली पुलिस के एक संयुक्त आयुक्त को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) का प्रमुख नियुक्त कर दिया जो कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से नियुक्त एसीबी प्रमुख के ऊपर होंगे। हालांकि, कल ही इस पर आप सरकार की ओर से कड़ी प्रतिक्रिया जताई गई थी।
उपराज्यपाल ने इसके साथ ही दिल्ली पुलिस के सात निरीक्षकों का स्थानांतरण भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में कर दिया।

यहां याद दिला दें कि कुछ दिन पहले ही आप सरकार ने बिहार के पांच पुलिस अधिकारियों को एसीबी में शामिल किया था। जंग ने संयुक्त आयुक्त एमके मीणा को एसीबी प्रमुख नियुक्त कर दिया, जिस पर अभी तक एसएस यादव कार्यरत थे। मीणा वर्तमान में दिल्ली क्षेत्र के संयुक्त पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यरत हैं। उपराज्यपाल के आदेश में कहा गया है कि उन्हें एसीबी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जंग और आप सरकार के बीच एसीबी पर प्राधिकार सहित कई मुद्दों पर टकराव है।