विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भाजपा की 'वाशिंग मशीन' में धुलकर जनता को गुमराह कर रहे केजरीवाल: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने लगाया आरोप

Published: Fri, 27 Feb 2026 08:00 PM (GMT+05:30)

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल भाजपा की "वाशिंग मशीन" में धुलकर जनता को गुमराह ...और पढ़ें

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा का वाशिंग मशीन माडल एक बार फिर सामने आया है। भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बावजूद अरविंद केजरीवाल भाजपा की वाशिंग मशीन में धुलकर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। आबकारी नीति में भ्रष्टाचार की निष्पक्ष जांच होने पर आम आदमी पार्टी के साथ ही भाजपा के बड़े नेता भी कठघरे में खड़े होंगे।

उन्होंने कहा कि वर्ष, 2022 में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस ने आबकारी नीति में भ्रष्टाचार की औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में पंजाब के एक अकाली नेता दीप मल्होत्रा का उल्लेख कर आबकारी नीति से जुड़े गंभीर प्रश्न उठाए गए थे। आबकारी घोटाले से जुड़ी एक कंपनी से भाजपा को चंदा मिलने की भी शिकायत की थी। अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि देश में एक खतरनाक राजनीतिक प्रवृत्ति विकसित हो रही है। सत्ता के सामने सरेंडर करने पर आरोपित नेता पर लगे आरोप कमजोर पड़ जाते हैं। गुजरात और पंजाब में अरविंद केजरीवाल का राजनीतिक उपयोग करने का प्रयास हो रहा है।

वहीं, तमिलनाडु में चुनाव के कारण वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम को परेशान करने की साजिश हो रही है। आप व भाजपा आपस में मिली हुई है यही कारण है कि सीबीआई कोर्ट में साक्ष्य उपलब्ध नहीं करा सकी। आप सरकार के भ्रष्टाचार के विरुद्ध कैग रिपोर्ट पर कार्रवाई नहीं होना भी गंभीर सवाल खड़ा करता है। भाजपा सरकार जांच एजेंसियों का उपयोग शतरंज के मोहरों की तरह करती है।

उन्होंने कहा कि अभी ट्रायल कोर्ट फैसला है। कानूनी प्रक्रिया अभी समाप्त नहीं हुई है। यह देखना शेष है कि दिल्ली हाई कोर्ट यह फैसला कितना टिकता है। जनता की अदालत में आप नेता पहले ही दोषित साबित हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- 'केजरीवाल जेल गया तो क्या रॉबर्ट वाड्रा और राहुल गांधी भी जेल गए', किस बात पर भड़के दिल्ली के पूर्व CM?

यह भी पढ़ें- दिल्ली में सरकारी लापरवाही का खौफनाक सच: सील राशन दुकान में सड़ गया 15,000 किलो अनाज

यह भी पढ़ें- लाइट शो से लेकर कुतुब मीनार तक... डबल डेकर बस टूर शुरू, दिल्ली का दिल और विरासत निहारने का शानदार मौका