Move to Jagran APP

ऑटो-टैक्सी चालकों को मिलेंगे पांच-पांच हजार : केजरीवाल

दिल्ली में कोरोना वायरस और लॉकडॉउन की वजह से परेशान लोगों की मदद दिल्ली सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऑटो और टैक्सी वाले परेशान हैं। इनकी भी सरकार मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन्हें 5000-5000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। यह रकम इनके बैंक एकाउंट में डाली जाएगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 02 Apr 2020 08:57 PM (IST)Updated: Fri, 03 Apr 2020 06:12 AM (IST)
ऑटो-टैक्सी चालकों को मिलेंगे पांच-पांच हजार : केजरीवाल
ऑटो-टैक्सी चालकों को मिलेंगे पांच-पांच हजार : केजरीवाल

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली

loksabha election banner

दिल्ली में लॉकडाउन की वजह से परेशान लोगों की मदद दिल्ली सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि ऑटो और टैक्सी वाले परेशान हैं। इसलिए इन्हें 5000-5000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। यह रकम इनके बैंक अकाउंट में डाली जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि प्रत्येक ऑटो, टैक्सी, ई-रिक्शा, आरटीवी (आरटीवी) और ग्रामीण सेवा आदि सार्वजनिक वाहन के ड्राइवरों को पांच हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसे लागू करने में एक सप्ताह से 10 दिन के बीच का समय लग सकता है। क्योंकि व्यवस्था बनाई जा रही है। अभी इस बारे में तैयारी चल रही है कि किस तरह से इन लोगों की पहचान की जाए। अनुमान है कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से करीब पांच लाख परिवारों को लाभ मिलेगा। इसमें मुख्य रूप से डेढ़ लाख के करीब ऑटो चालक, दो लाख टैक्सी चालक, एक लाख ई-रिक्शा चालक शामिल हैं। इसके अलावा ग्रामीण सेवा व अन्य सेवाओं के लोग शामिल हैं।

इसके साथ ही सीएम ने एक बार फिर लोगों से घर में रहने की अपील की। उन्होंने एक कहानी सुनाई कि जो अपने घर मे रहेगा वही बचेगा। उन्होंने कहा कि कल अमेरिका के राष्ट्रपति का बयान आया था कि हो सकता है कि एक लाख से ढाई लाख लोगों की जान चली जाएं। इसीलिए निवेदन है कि लॉकडाउन का पालन करें। केजरीवाल ने विदुर-युधिष्ठिर की कहानी सुनाकर कहा कि घर में ही रहिए।

उन्होंने कहा कि आज रामनवमी है सभी प्रण कीजिए कि जब तक लॉकडाउन है, आपके पड़ोस में कोई भूखा नहीं रहेगा। जहां भी भोजन का प्रबंध किया गया है वहां कल दोपहर में लगभग छह लाख व शाम में भी छह लाख लोगों ने भोजन किया है। लेकिन, क्षमता इतनी बढ़ाई गई है कि प्रतिदिन दस लाख लोग दिन में व दस लाख लोग रात में भोजन कर सकते हैं। हम किसी को भूखा नही रहने देंगे। जो भी व्यक्ति हमारे बनाए गए शेल्टर होम में पहुंचेगा उसे खाना मिलेगा। 1 अप्रैल को दिल्ली के विभिन्न स्थानों से भोजन के लिए 1367 कॉल आई हैं। इन्हें भी दिल्ली सरकार ने भोजन उपलब्ध कराया है। दिल्ली सरकार खाद्य वितरण के समय लोगों के लिए शारीरिक दूरी, सुरक्षा और स्वच्छता सुनिश्चित कर रही है। इसके अलावा सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत कवर किए गए 70 लाख से अधिक लाभार्थियों को अप्रैल माह के लिए डेढ़ गुना (1.5) मुफ्त राशन प्रदान कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.