'मैं कट्टर ईमानदार...', शराब घोटाले से बरी होते ही रो पड़े केजरीवाल
Delhi Excise Policy Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित सभी आरोपियों को बरी ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की राज्य सरकार सरकार द्वारा लागू की गई नई आबकारी नीति में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई ने जो केस दायर किया था, आज उसमें जांच एजेंसी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।
कोर्ट के फैसले के बाद जब अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पत्रकारों से बात कर रहे थे तब बोलते-बोलते पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल रो पड़े। रोते-रोते उन्होंने कहा, ''मैं भ्रष्ट नहीं हूं, मैं कट्टर ईमानदार हूं, मैंने जिंदगी भर ईमानदारी कमाई है और यह केस फर्जी था।''
केजरीवाल ने कोर्ट के बाहर क्या कहा?
पिछले कुछ सालों से भारतीय जनता पार्टी जिस तरह से शराब घोटाला.. शराब घोटाला.. शराब घोटाला कर रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी। आज कोर्ट ने सारे आरोप खारिज कर दिए और सभी 23 आरोपियों को बरी कर दिया। हम हमेशा कहते थे कि सत्य की जीत होती है। हमें भारतीय न्याय प्रणाली पर भरोसा है। मैं जज साहब का बहुत-बहुत शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमारे साथ न्याय किया। सत्य की जीत हुई।
मैं हमेशा कहता था कि भगवान हमारेसाथ है। मोदी और अमित शाह ने मिलकर आजाद भारत का सबसे बड़ा राजनैतिक षड़यंत्र रचा। आम आदमी पार्टी को खत्म करने के लिए। आम आदमी पार्टी के सबसे बड़े पांच नेताओं को जेल में डाल दिया गया। यहां तक कि सत्तारूढ़ मुख्यमंत्री (Sitting CM ) को उसके घर से घसीटकर जेल में डाला गया और छह महीने तक जेल में रखा गया।
हमारे उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया (मौजूदा पूर्व डिप्टी सीएम) को करीब दो साल तक जेल में रखा गया। पूरा का पूरा फर्जी केस था हमारे ऊपर कीचड़ फेंका गया। 24 घंटे टीवी चैनलों पर डिबेट चलते थे। खबरें दिखाई जाती थीं कि केजरीवाल भ्रष्ट है।
मैंने केवल अपनी जिंदगी में ईमानदारी कमाई है। इन्होंने झूठा केस लगाया और आज यह साबित हो गया। आज कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल कट्टर ईमानदार है। मनीष सिसोदिया कट्टर ईमानदार है। आम आदमी पार्टी कट्टर ईमानदार है।
मैं प्रधानमंत्री मोदी से कहना चाहता हूं कि सत्ता के लिए इस तरह खिलवाड़ मत कीजिए देश के साथ। इस तरह संविधान के साथ खिलवाड़ मत कीजिए। आपको सत्ता चाहिए- अच्छे काम काम कीजिए। आज देश के सामने इतनी बड़ी-बड़ी समसयाएं हैं, महंगाई है, बेरोजगारी है। पूरे देश में सड़के टूटी पड़ी हैं। पूरे देश में प्रदूषण हो रहा है। चारों तरफ समस्याएं ही समस्याएं हैं। उनका समाधान करके सत्ता में आइए। इस तरह के झूठे केस करना और विरोधियों को जेल में डालना, एक प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता है।
केजरीवाल ने कहा
केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 'पिछले कुछ सालों से भाजपा जिस तरह से शराब घोटाले के बारे में कह रही थी और हमारे ऊपर आरोप लगा रही थी तो आज कोर्ट ने सभी आरोप खारिज कर दिए और सभी आरोपियों को बरी कर दिया है।'
उन्होंने आगे कहा, 'हमें न्यायपालिका पर भरोसा है... सत्य की जीत हुई... AAP को खत्म करने के लिए सभी बड़े नेताओं को जेल में डाल दिया गया था। यह पूरा फर्जी केस था। यह कहते थे केजरीवाल भ्रष्ट है और फिर रोने लगते हैं। रोते-रोते ही कहते हैं- 'केजरीवाल भ्रष्ट नहीं है।'
वह बोले 'मैंने अपने जीवन में केवल ईमानदारी कमाई है। कोर्ट ने कहा है कि केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और AAP कट्टर ईमानदार है... अच्छा काम करके सत्ता में आइए और झूठे केस करके हमें जेल में डालना प्रधानमंत्री को शोभा नहीं देता...।'
