विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करतारपुर कॉरिडोर कब खुलेगा? दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से किया इंकार, बताई बड़ी वजह

Published: Wed, 25 Nov 2026 02:05 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इंकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि सरकार ने यह फैसला नागरिकों के हित में लिया है।

केंद्र सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सात मई 2025 से कॉरिडोर को बंद करने का फैसला लिया था।

केंद्र सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सात मई 2025 से कॉरिडोर को बंद करने का फैसला लिया था।

HighLights

  1. हाई कोर्ट ने करतारपुर कॉरिडोर याचिका पर सुनवाई से किया इनकार।

  2. सरकार का फैसला नागरिक हित में, न्यायिक हस्तक्षेप अनुचित बताया।

  3. पहलगाम आतंकी हमले के बाद कॉरिडोर 7 मई 2025 से बंद।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। करतारपुर साहिब कॉरिडोर को फिर से खोलने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से दिल्ली हाई कोर्ट ने बुधवार को इंकार कर दिया। कोर्ट ने कहा कि सरकार ने नागरिकों के हित में यह फैसला लिया है और इसमें न्यायिक हस्तक्षेप की कोई वजह नहीं है। कोर्ट ने कहा कि केंद्र सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद सात मई 2025 से कॉरिडोर को बंद करने का फैसला लिया था।

सिख श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

पारदर्शिता पब्लिक वेलफेयर फाउंडेशन ने संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत याचिका दायर कर केंद्र सरकार को कॉरिडोर को फिर से खोलने का निर्देश देने की मांग की थी। फाउंडेशन का कहना था कि कॉरिडोर बंद होने से सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान के करतारपुर स्थित गुरुद्वारा दरबार साहिब जाने में परेशानी हो रही है।

याचिका में केंद्र से क्या लगाई गई थी गुहार?

बता दें कि यह गुरुद्वारा श्री गुरु नानक देव जी से जुड़ा है और सिख समुदाय के लिए बेहद पवित्र है। याचिका में मांग की गई थी कि केंद्र सरकार कॉरिडोर के लगातार बंद रहने के फैसले पर दोबारा विचार करे और राष्ट्रीय सुरक्षा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इसे नियंत्रित या चरणबद्ध तरीके से फिर से शुरू करने की संभावना पर गौर करे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।