कपिल ने किया सर्वे, 93 फीसद लोग केजरीवाल को आप से बाहर करने के पक्ष में
राज्य ब्यूरो,नई दिल्ली : अपनी नीतियों और फैसलों से आए दिन विवादों में आ रहे केजरीवाल पर कराए गए सर्
राज्य ब्यूरो,नई दिल्ली : अपनी नीतियों और फैसलों से आए दिन विवादों में आ रहे केजरीवाल पर कराए गए सर्वे में चौंकाने वाले परिणाम सामने आए हैं। ऑनलाइन कराए गए इस सर्वे में 93 फीसद लोगों ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिए। सर्वे में 11 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया। इसे पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा ने कराया था।
इस सर्वे को नाम दिया गया था सीधे जनता की राय। इसमें कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर पूछा था कि क्या झूठ बोलने और वोटर्स तथा कार्यकताओं के साथ चीटिंग करने पर केजरीवाल को आम आदमी पार्टी से बाहर निकाल देना चाहिए? इस सर्वे को शनिवार सुबह 10 बजे से शुरू किया गया था जो शाम को पांच बजे तक चला। इस सर्वे के मकसद के बारे में पूछने पर कपिल मिश्रा ने कहा कि लोग किस कदर केजरीवाल से नाराज हैं सर्वे कराकर यह बात सामने लाना है। अब केजरीवाल की गलत नीतियों के कारण पार्टी नीचे जा चुकी है। लोग केजरीवाल का खेल समझ चुके हैं। बहुत जल्द यह खेल समाप्त होने वाला है।