कन्हैया कुमार ने डूसू चुनाव में गठजोड़ का लगाया आरोप, प्रशासन-पुलिस और सत्ताधारी दल पर खड़े किए सवाल
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने डूसू चुनाव में विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस और सत्ताधारी दल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ...और पढ़ें

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार।
HighLights
कन्हैया कुमार ने डूसू चुनाव में गठजोड़ का आरोप लगाया।
प्रशासन, पुलिस और सत्ताधारी दल पर गंभीर आरोप लगाए।
छात्र राजनीति में लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करने का दावा।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता और एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता कर विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस और सत्ताधारी दल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
उन्होंने कहा कि छात्र राजनीति में लोकतांत्रिक अधिकारों को सीमित करने की कोशिश हो रही है और चुनाव प्रक्रिया में धन-बल का इस्तेमाल बढ़ रहा है।
चुनाव का अधिकार नहीं मिल रहा
कन्हैया कुमार ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन, सरकार, पुलिस और माफिया का गठजोड़ छात्र राजनीति को कमजोर करने में लगा है। उनका कहना था कि देश के चुनिंदा विश्वविद्यालयों में ही छात्रसंघ चुनाव हो रहे हैं, जबकि कई अन्य संस्थानों में लिंगदोह समिति की सिफारिशों समेत विभिन्न कारणों का हवाला देकर छात्रों को चुनाव का अधिकार नहीं मिल रहा है।
कार्यकर्ताओं को ही हिरासत में लिया
उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान पुलिस की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। आरोप लगाया कि विरोधी गुटों की ओर से एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर हमले की घटनाओं में हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय कार्यकर्ताओं को ही हिरासत में लिया गया।
कन्हैया कुमार ने दावा किया कि इन परिस्थितियों के बावजूद एनएसयूआई ने चुनाव में मजबूती से मुकाबला किया है और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी लड़ाई जारी रखेगा।
यह भी पढ़ें- DU चुनाव रिजल्ट पर लग सकती है रोक? हिंसा और नियम उल्लंघन पर HC ने दिए संकेत
