'आवाज और चेहरे का गलत इस्तेमाल', कंगना रनौत और विजय देवरकोंडा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की याचिका
कंगना रनौत ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी छवि, आवाज और AI-जनित तस्वीरों के अनाधिकृत इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है।
-1791442047003_m.webp)
भाजपा सांसद कंगना रनौत।
HighLights
कंगना रनौत ने AI तस्वीरों के अनाधिकृत इस्तेमाल पर रोक मांगी।
दिल्ली हाई कोर्ट ने याचिका पर समन और नोटिस जारी किया।
विजय देवरकोंडा ने भी फर्जी एंडोर्समेंट के खिलाफ याचिका दायर की।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। व्यक्तिगत अधिकारों पर सुरक्षा की मांग को लेकर अदालत का दरवाजा खटखटाने वाली चर्चित हस्तियों में अब अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत का नाम भी शामिल हो गया है।
उन्होंने दिल्ली हाई काेर्ट में याचिका दायर कर बिना अनुमति उनकी छवि, आवाज व एआई सृजित तस्वीरों के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है।
नोटिस जारी कर जवाब मांगा
न्यायमूर्ति विकास महाजन की पीठ ने गुरुवार को मामले में समन जारी करने के साथ ही उनकी अंतरिम रोक की अर्जी पर भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
कंगना की तरफ से अदालत को सूचित किया गया कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ पोस्ट किए गए अश्लील व आपत्तिजनक सामग्री से उनकी छवि को नुकसान हो रहा है।
उन्होंने कहा कि एआई का इस्तेमाल कर आपत्तिजनक सामग्री बनाई गई और फैक्ट-चेक में यह बात सामने आई है कि ऐसी कोई असली तस्वीर मौजूद नहीं है।
अभिनेता विजय देवरकोंडा की याचिका
व्यक्तिगत अधिकारों पर सुरक्षा की मांग को लकेर दक्षिण के अभिनेता विजय देवरकोंडा ने गुरुवार को दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की।
न्यायमूर्ति विकास महाजन की पीठ ने मामले में संक्षिप्त सुनवाई की और कहा कि अभिनेत्रा की याचिका पर अंतरिम आदेश पारित किया जाएगा।
एजेंट होने का नाटक कर रहे
अभिनेता की तरफ से पेश हुई वरिष्ठ अधिवक्ता स्वाति सुकुमार ने कहा कि विजय देवरकोंडा फर्जी एंडोर्समेंट और प्रतिरूपण से परेशान हैं और कई लोग उनके एजेंट होने का नाटक कर रहे थे।
उन्होंने अभिनेता की तस्वीरों और अन्य व्यक्तित्व विशेषताओं का उपयोग करके सामान बेचकर किए गए व्यवसायिक शोषण से संबंधित सामग्री को हटाने की भी मांग की।
यह भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट पर्सनल असिस्टेंट और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट पदों पर आवेदन की लास्ट डेट आज, तुरंत कर लें अप्लाई
