कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह की दुल्हनिया बनेंगी गाजियाबाद की मेघना चौधरी; दिल्ली में कहां होगी शाही शादी?
कल्याण सिंह के पोते और यूपी के मंत्री संदीप सिंह अपनी बचपन की दोस्त मेघना चौधरी से दिल्ली में शादी करने जा रहे हैं।

HighLights
यूपी मंत्री संदीप सिंह की शादी मेघना चौधरी से।
बचपन के दोस्त संदीप-मेघना दिल्ली में करेंगे शादी।
शाही शादी जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होगी संपन्न।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीते एक महीने से कई राजनीतिक शादियों को लेकर चर्चा में रही दिल्ली एक बार फिर एक बड़ी राजनीतिक शादी का गवाह बनने जा रही है। दिग्गज भाजपाई नेता शाहनवाज हुसैन के बेटे और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की बेटी की शादी के बाद अब यूपी के मंत्री और सूबे के ही पूर्व सीएम दिवंगत कल्याण सिंह के पोते संदीप सिंह की शादी भी दिल्ली में होने वाली है।
इस शाही शादी की तैयारियां बड़ी जोरों से चल रही हैं। इस शादी की खास बात ये है कि संदीप और उनकी होने वाली जीवनसाथी की बचपन की दोस्ती अब शादी के बंधन में बंधने वाली है। संदीप की शादी किससे हो रही है और उनकी शादी दिल्ली में कहां हो रही है, पढ़िए हर डिटेल...

सीएम योगी को दिया निमंत्रण।
योगी सरकार में मंत्री हैं संदीप सिंह
संदीप सिंह उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम स्वर्गीय कल्याण सिंह के पोते हैं। हालांकि उनकी सिर्फ यही पहचान नहीं है। संदीप सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश सरकार में बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं। संदीप सिंह के पिता राजवीर सिंह भी सांसद रह चुके हैं। संदीप की उम्र 35 साल है।
-(1)-1794043015853.webp)
क्यों चर्चा में हैं संदीप सिंह?
यूपी के शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उनकी शादी बचपन की दोस्त मेघना चौधरी से होने वाली है। 14 नवंबर को दोनों की सगाई अलीगढ़ में होगी। वहीं इनकी शादी 27 नवंबर को दिल्ली में होगी। इन दोनों ही समारोह में पीएम से लेकर यूपी सीएम और कई बड़े नेताओं के शामिल होने की खबरें हैं। यही वजह है कि यह शादी और कपल सुर्खियों में है।
-(1)-1794043036468.webp)
कौन हैं संदीप सिंह की होने वाली जीवन संगिनी मेघना चौधरी?
संदीप सिंह की होने वाली जीवनसंगिनी मेघना चौधरी गाजियाबाद की रहने वाली हैं। हालांकि मेघना का परिवार मूल रूप से अलीगढ़ जिले के गौंडा ब्लॉक के रुदायन उर्फ तारापुर गांव का रहने वाला है। उनके दादा राधेश्याम चौधरी नौसेना से सेवानिवृत्त हैं। वह पत्नी सावित्री देवी के साथ गांव में बने मकान में रहते हैं। परिवार के अन्य सदस्य लंबे समय से गाजियाबाद में रह रहे हैं।
संदीप और मेघना की पहली मुलाकात अलीगढ़ के दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) में पढ़ाई के दौरान हुई थी। संदीप उनके सीनियर थे। वर्ष 2012 में 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने स्कूल छोड़ दिया, जबकि मेघना ने आगे की पढ़ाई जारी रखी।

बाद में वह कानून की पढ़ाई के लिए विदेश चली गईं लेकिन दूरी भी दोनों कनेक्शन को खत्म नहीं कर सकी। दोनों की दोस्ती जारी रही। दोनों परिवारों की सहमति के बाद अब इस रिश्ते को औपचारिक रूप दिया जा रहा है। बताया जाता है कि वर्ष 2024 में दोनों परिवारों के बीच रिश्ते को लेकर बातचीत शुरू हुई थी।
क्या करते हैं मेघना के पिता?
Meghna Chaudhary के पिता अरुण चौधरी ठेकेदारी करते हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्य जूतों के कारोबार से जुड़े हैं। गांव में रहने वाले मेघना के दादा-दादी पोती की सगाई की खबर से बेहद खुश हैं। परिवार के सदस्य 14 नवंबर को अलीगढ़ में होने वाले समारोह में शामिल होंगे। गांव में सगाई का अलग से कोई आयोजन नहीं होगा।
कहां होगी शादी?
संदीप और मेघना की शादी दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम स्थित जोरा (The Zora - Delhi Convention Center) में होगी। यह ऐसा वेन्यू है जहां ग्रैंड शादियां होती हैं। इसी आयोजन में पीएम मोदी से लेकर तमाम दिग्गजों के जुटने की संभावना है। यह आयोजन बेहद शाही और ग्रैंड होने वाला है। वेन्यू की तस्वीर देख ही आप इसकी भव्यता का अंदाजा लगा सकते हैं।



देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।