SIR में उम्र का उलझा हिसाब, कहीं 9 महीने तो कहीं 15 साल से भी कम का अंतर; वोटरों को भेजे गए नोटिस
एसआईआर के दौरान उम्र संबंधी कई विसंगतियां सामने आई हैं। एक ही अभिभावक के बच्चों में नौ महीने से कम ...और पढ़ें

एसआईआर में माता-पिता और बच्चों के बीच उम्र का अंतर बना परेशानी। फोटो: जागरण
HighLights
एसआइआर में मतदाता सूची में उम्र संबंधी विसंगतियां मिलीं
बच्चों और अभिभावकों की उम्र में असामान्य अंतर दर्ज
चुनाव विभाग ने सत्यापन के लिए मतदाताओं को नोटिस भेजे
गौरी शर्मा, दक्षिणी दिल्ली। SIR दौरान कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के पुराने रिकार्ड के मिलान में उम्र से जुड़ी कई कमियां सामने आई हैं।
ईश्वर नगर निवासी नीलम के मामले में एक ही अभिभावक से जुड़े बच्चों के बीच उम्र का अंतर नौ महीने से भी कम दर्ज मिला। वहीं, कुछ मामलों में अभिभावक और संतान की उम्र में 15 साल से भी कम का अंतर पाया गया है।
सुस्मिता को भी नोटिस मिला, जिसमें उनके पिता से करीब 15 साल उम्र छोटी बताई गई है। इस आधार पर चुनाव विभाग ने मतदाताओं को नोटिस भेजकर दस्तावेजों के साथ सत्यापन के लिए बुलाया है।
लोगों का कहना है कि नोटिस आने के बाद ठीक कराने पहुंचे है लेकिन कुछ न कुछ कमी रह जा रही है।
जब 2002 की निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची में उनके पिता की उम्र 63 वर्ष, माता की 50 वर्ष और उनकी उम्र 27 वर्ष दर्ज है, तो उम्र में 15 साल से कम के अंतर का नोटिस किस आधार पर जारी किया गया। यदि नोटिस सॉफ्टवेयर के आधार पर जारी हुआ है तो तकनीकी खामी की जांच होनी चाहिए।
- शीला, नवजीवन
नोटिस में पुराने SIR रिकार्ड का हवाला देते हुए इस अंतर को संभावित गलत मिलान से जोड़ा गया है। मूल दस्तावेजों के साथ निर्धारित अधिकारी के समक्ष उपस्थित होने को कहा गया। अभिभावक से जुड़े बच्चों के बीच नौ महीने से कम उम्र बताई गई है। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड या फिर भाई बहन का कोई दस्तावेज लगाना होगा, जिससे काफी परेशानी हो रही है।
- नीलम, ईश्वर नगर
रिकार्ड में पिता से 15 साल कम उम्र दिखाई गई है। जिसको ठीक कराने के लिए परेशानी हो रही है अब मेरे पिता का कोई दस्तावेज लगाना है। मेरा नाम 2002 वाली वोटर लिस्ट में भी है। अब चिंता है कि जो लिस्ट जारी होगी उसमें नाम होगी कि नहीं।
- अमर सिंह, गोविंदपुरी
मेरे और पिता की उम्र के बीच करीब 15 साल का अंतर दर्ज है। नोटिस भेजकर दस्तावेजों के जरिए रिकार्ड स्पष्ट करने के लिए बुलाया गया है।
- सुस्मिता, ईश्वर नगर
यह भी पढ़ें- दिल्ली में बिना पुलिस हो रहा एक्शन, AI कैमरों ने काटे 39 लाख ट्रैफिक चालान; रूल्स तोड़ने में कार वाले आगे




