MCD नोटिस के चक्कर में गई जान, दक्षिणी दिल्ली के कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की पीट-पीटकर हत्या
कालकाजी थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद के चलते एक प्रॉपर्टी डीलर मंजीत सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ...और पढ़ें

प्रॉपर्टी डीलर मंजीत सिंह उर्फ बंटी की पीट-पीटकर हत्या। फोटो: फाइल
HighLights
कालकाजी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या
संपत्ति विवाद बना हत्या का कारण
पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। कालकाजी थाना क्षेत्र के एल-8 में प्रापर्टी विवाद के चलते प्राॅपर्टी डीलर की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई।
स्वजन के मुताबिक जिस मकान में प्राॅपर्टी डीलर मंजीत सिंह उर्फ बंटी रहते थे, उसमें बरामदे पर आगे बढ़ाकर निर्माण करा रहे थे। इसे लेकर एमसीडी ने पूरी इमारत में रहने वालों को नोटिस दिया था।
तीसरी मंजिल पर हुआ विवाद
इसी बात को लेकर इमारत के तीसरे तल पर रहने वालों और प्राॅपर्टी डीलर के बीच शनिवार रात विवाद होने लगा, जिसमें घायल मंजीत सिंह उर्फ बंटी और उनके भाई दिलबाग सिंह को एम्स ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मंजीत को मृत घोषित कर दिया।
एमएलसी के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली: सरिता विहार में CCTV लगा रहे कर्मचारियों को ट्रक ने रौंदा, HR मैनेजर समेत 3 की मौत
