दिल्ली: सरिता विहार में CCTV लगा रहे कर्मचारियों को ट्रक ने रौंदा, HR मैनेजर समेत 3 की मौत
दक्षिणी दिल्ली के सरिता विहार में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि ...और पढ़ें

दिल्ली के सरिता विहार में भीषण सड़क हादसा। फोटो: सांकेतिक
HighLights
सरिता विहार में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हुई
नोएडा से आ रहे ट्रक ने खड़ी क्रेन और ऑटो-रिक्शा को टक्कर मारी
हादसे में सीसीटीवी इंस्टॉलेशन के कर्मचारी अपनी जान गंवा बैठे
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। सरिता विहार थाना क्षेत्र में रविवार तड़के भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल भी हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक रोड नंबर तीन पर नोएडा की तरफ से आ रहा ट्रक (एचआर 37 एजे 7110) एक खड़ी क्रेन और खड़े आटो-रिक्शा से टकरा गया।
सीसीटीवी कर्मियों से भरा था ऑटो
ऑटो-रिक्शा में 'सेफ सिटी प्रोजेक्ट' (सीसीटीवी इंस्टालेशन) के कर्मचारी थे, जो उस समय सीसीटीवी लगाने का काम कर रहे थे। हादसे में संगम विहार निवासी 23 वर्षीय उमेश, 35 वर्षीय प्रवीण व कंपनी के एचआर मैनेजर सूरज की मौत हो गई।
वहीं, संगम विहार निवासी 20 वर्षीय आकाश, 26 वर्षीय अनूप व रोहिणी निवासी 40 वर्षीय खेम सिंह घायल हुए हैं। वहीं संगम विहार निवासी सुधीर सुरक्षित बच गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से भाग निकला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
