विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

संदीप उर्फ काला जठेड़ी कस्टडी पैरोल पर तिहाड़ से आया बाहर, जुड़वां बेटियों के नामकरण समारोह में हुए शामिल

By AgencyEdited By: Sonu Suman
Published: Sun, 20 Sep 2026 12:14 PM (IST)

कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी अपनी जुड़वां बेटियों के नामकरण समारोह में शामिल होने के लिए तिहाड़ जेल से ...और पढ़ें

काला जठेड़ी तिहाड़ से बाहर आए।

काला जठेड़ी तिहाड़ से बाहर आए।

HighLights

  1. काला जठेड़ी जुड़वां बेटियों के नामकरण समारोह के लिए पैरोल पर।

  2. दिल्ली की द्वारका अदालत ने दी थी कस्टडी पैरोल की अनुमति।

  3. सोनीपत स्थित घर पर कड़ी सुरक्षा के बीच परिवार संग रहे।

पीटीआई, नई दिल्ली। हरियाणा के सोनीपत जिले के जठेड़ी गांव के कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी आज तिहाड़ जेल से कस्टडी पैरोल पर बाहर आ गया। दिल्ली की द्वारका अदालत ने उन्हें अपनी जुड़वां बेटियों के नामकरण समारोह में शामिल होने की अनुमति दी थी। वह सुबह करीब 10-11 बजे से शाम 4-5 बजे तक पुलिस कस्टडी में अपने गांव स्थित घर पर परिवार के साथ रहेगे।

काला जठेड़ी की पत्नी अनुराधा चौधरी को लेडी डॉन के नाम से जाना जाता हैं। उसने करीब तीन महीने पहले आईवीएफ प्रक्रिया से जुड़वां बेटियों को जन्म दिया था। आज घर पर हवन-यज्ञ, नामकरण और अन्य धार्मिक रस्में आयोजित की गईं, जिनमें शामिल होने के लिए काला जठेड़ी को यह पैरोल मिली। इससे पहले भी उन्हें शादी और बेटियों के जन्म के समय कस्टडी पैरोल दी जा चुकी है।

दिल्ली और हरियाणा ने कड़ी व्यवस्था की

कार्यक्रम के दौरान दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। गांव और घर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात रहा। काला जठेड़ी के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, रंगदारी और धमकी जैसे आरोप शामिल हैं। पैरोल की सभी शर्तों का पालन करते हुए उन्हें शाम को वापस जेल ले जाया गया।

यह भी पढ़ें- आज दिल्ली से उत्तराखंड लौटेंगे पूर्व सीएम हरीश रावत, शहीद स्मारक पर अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि...हरिद्वार में गंगा पूजन