आज दिल्ली से उत्तराखंड लौटेंगे पूर्व सीएम हरीश रावत, शहीद स्मारक पर अर्पित करेंगे श्रद्धांजलि...हरिद्वार में गंगा पूजन
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार को दिल्ली से उत्तराखंड लौटेंगे। वह शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे, हरिद्वार में गंगा पूजा और देहरादून में शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत. File Photo

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संक्षेप में पढ़ें
जागरण संवाददाता, देहरादून। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रविवार को दिल्ली से उत्तराखंड लौटेंगे।
रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वह हरिद्वार में मां गंगा और लच्छीवाला के पास मणिमाई मंदिर में पूजा करेंगे।
शाम सवा पांच बजे वह देहरादून में कचहरी परिसर में शहीद स्मारक पहुंचकर बलिदानी राज्य आंदोलनकारियों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
