विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली: RSS कार्यक्रम में पूर्व CJI बोले- 1984 दंगों में संघ ने बचाए सिख; शाह-नितिन नवीन समेत कई दिग्गज शामिल

Published: Sun, 29 Nov 2026 12:43 PM (IST)

पूर्व सीजेआई जस्टिस जगदीश सिंह खेहर ने रोहिणी में आयोजित राष्ट्र वंदनम कार्यक्रम में कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में आरएसएस स्वयंसेवकों ने सिख परिवारों को बचाया था।

रोहिणी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह शामिल हुए लोग। जागरण

रोहिणी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी समारोह शामिल हुए लोग। जागरण

HighLights

  1. जस्टिस खेहर ने 1984 दंगों में RSS स्वयंसेवकों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

  2. राष्ट्र वंदनम कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री और दिल्ली के नेता शामिल हुए।

  3. संघ ने दिल्ली में शताब्दी वर्ष में 565 नई शाखाएं शुरू कीं।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। 1984 के सिख विरोधी दंगों के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवकों ने सिख परिवारों को बचाने और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इससे समाज में धार्मिक सद्भाव बहाल करने में बड़ी मदद मिली। ये बातें भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस जगदीश सिंह खेहर ने रविवार को रोहिणी में आयोजित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राष्ट्र वंदनम कार्यक्रम में कही।

कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, निर्मला सीतारमण, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित दिल्ली सरकार के कई मंत्री शामिल हुए। सभी ने संघ की प्रार्थना में भाग लिया और ध्वज प्रणाम किया। दिल्ली सरकार के कई मंत्री संघ के गणवेश में नजर आए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साधु-संत भी उपस्थित हैं।

WhatsApp Image 2026-11-29 at 11.49.14

इस कार्यक्रम में संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान दिल्ली में हुए संगठनात्मक और सामाजिक कार्यों की जानकारी भी दी गई। बताया गया कि शताब्दी वर्ष में 565 नई शाखाएं शुरू की गई हैं। वर्तमान में दिल्ली में संघ की कुल 2322 शाखाएं संचालित हो रही हैं।

इसके अलावा 1705 हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया गया और इनके लिए 1.92 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया। कार्यक्रम में 800 घोष वादकों ने सामूहिक प्रस्तुति देकर आकर्षण बढ़ाया। पर्यावरण संरक्षण के तहत 19 कॉलोनियों में एरोबिक और कंपोस्टिंग प्लांट लगाए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-11-29 at 12.20.26

इसके साथ ही 50 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। एक लाख तुलसी पेपर सीड भी वितरित किए जाएंगे। शहर में तीन बड़े स्थानों और 33 अन्य स्थानों पर रंगोली बनाई गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।