JNU में फिर उमर खालिद पर संग्राम! गिरफ्तारी के 6 साल बाद ‘प्रिजनर नंबर 626710 इज प्रेजेंट’ की स्क्रीनिंग
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में उमर खालिद की गिरफ्तारी के छह साल पूरे होने पर छात्र संघ ने 'प्रिजनर नंबर ...और पढ़ें

उमर खालिद। फाइल फोटो
HighLights
उमर खालिद की गिरफ्तारी के छह साल पूरे होने पर स्क्रीनिंग।
छात्र संघ ने 'प्रिजनर नंबर 626710 इज प्रेजेंट' डाक्यूमेंट्री दिखाई।
जेएनयू परिसर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर बहस तेज हुई।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में पूर्व छात्र उमर खालिद को लेकर एक बार फिर छात्र राजनीति गरमाती नजर आई।
उनकी गिरफ्तारी के छह साल पूरे होने के अवसर पर रविवार रात छात्र संघ की ओर से डाक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग आयोजित की गई। कार्यक्रम के लिए छात्र संघ ने पहले ही पोस्टर जारी किया था। डाक्यूमेंट्री का नाम ‘प्रिजनर नंबर 626710 इज प्रेजेंट’ रखा गया।
इस आयोजन को लेकर परिसर में उमर खालिद से जुड़े मुद्दों की चर्चा फिर तेज हो गई है। खास बात यह है कि अगस्त में भी उनकी किताब ‘फ्रैक्चरड कम्युनिटीज : आदिवासी हिस्ट्री एंड द पालिटिक्स आफ पावर’ पर परिचर्चा को लेकर विवाद हुआ था।
जेएनयू प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी थी, इसके बावजूद परिचर्चा आयोजित की गई थी।
हिंसा भड़काने के आरोप में जेल में हैं बंद
उमर खालिद वर्ष 2020 के दिल्ली दंगों में बड़ी साजिश रचने और हिंसा भड़काने के आरोपों में यूएपीए के तहत जेल में बंद हैं। उनकी गिरफ्तारी के छह वर्ष पूरे होने पर आयोजित स्क्रीनिंग ने परिसर में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, छात्र राजनीति और न्यायिक प्रक्रिया से जुड़े सवालों को फिर चर्चा में ला दिया है।
हालांकि, रविवार रात हुई स्क्रीनिंग के दौरान किसी अप्रिय घटना की जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें- उमर खालिद और शरजील इमाम को दिल्ली पुलिस का झटका, जमानत याचिका के विरोध में HC में दी बड़ी दलील
यह भी पढ़ें- उमर खालिद की किताब पर संग्राम, JNU ऑडोटोरियम कैंसिल होने पर वेन्यू बदलकर 'फ्रैक्चर्ड कम्युनिटीज' पर चर्चा
