यौन उत्पीड़न के आरोप में JNU से बर्खास्तगी पर कांग्रेस सांसद अकोइजाम बोले- मामला शुरू से राजनीतिक रहा है
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से यौन उत्पीड़न के आरोपों पर बर्खास्त किए गए कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम दिल्ली पुलिस के समन पर जांच में शामिल हुए।

अपने ऊपर लगे आरोपों को अंगोमचा बिमोल अकोइजाम ने बताया राजनीतिक। फोटो: एएनआई वीडियो ग्रैब
HighLights
JNU प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोइजाम दिल्ली पुलिस के समन पर पहुंचे
उन्होंने यौन उत्पीड़न आरोपों की जांच में सहयोग करने की बात कही
सांसद ने इस मामले को शुरू से ही राजनीतिक बताया
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर बर्खास्त किए जाने के मामले पर कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजाम ने प्रतिक्रिया दी है।
दिल्ली पुलिस के समन पर जांच में शामिल होने पहुंचे सांसद ने कहा कि वह जांच में सहयोग करने आए हैं और कानून को अपना काम करने देना चाहिए।
‘पुलिस के समन पर जांच में सहयोग करने आया हूं’
अकोइजाम ने कहा कि वह यहां रहे और काम किया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें पूरी तरह अपनापन महसूस नहीं होता। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाया था, इसलिए वह सहयोग करने आए हैं।
सांसद ने कहा कि उनका कार्यक्रम काफी व्यस्त है, लेकिन अगर वह नहीं आते तो यह कहा जा सकता था कि प्रोफेसर जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह ऐसी स्थिति से बचना चाहते थे।
‘मामला शुरू से राजनीतिक रहा है’
कांग्रेस सांसद ने कहा, “यह शुरू से ही राजनीतिक रहा है।” उन्होंने कहा कि यह गांधी जी की धरती है और अंत में सब कुछ सामने आ जाएगा।
उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, “सत्यमेव जयते।” साथ ही कहा कि कानून को अपना काम करने देना चाहिए।
(समाचार एजेंसी एएनआई के इनुपट के साथ)
यह भी पढ़ें- JNU के बाद अब DU में भी छेड़छाड़ का मामला, DSJ के ओएसडी पर छात्रा का गंभीर आरोप; जांच कमेटी गठित
