विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JNU में PhD दाखिले की प्रक्रिया शुरू, NET-JRF स्कोर पर मिलेगा एडमिशन; 16 अक्टूबर तक करें आवेदन

Published: Wed, 07 Oct 2026 04:55 PM (IST)

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी दाखिले शुरू कर दिए हैं, जिसके लिए पात्र अभ्यर्थी 16 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

JNU में पीएचडी के लिए दाखिले का अंतिम मौका। फोटो: आर्काइव

JNU में पीएचडी के लिए दाखिले का अंतिम मौका। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. जेएनयू में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी दाखिले शुरू

  2. यूजीसी-नेट, जेआरएफ, गेट जैसी योग्यताओं पर आधारित प्रवेश प्रक्रिया

  3. पात्र अभ्यर्थी 16 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

विश्वविद्यालय ने प्रवेश संबंधी अधिसूचना जारी करते हुए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पीएचडी में दाखिला यूजीसी-नेट, यूजीसी-सीएसआईआर नेट, जेआरएफ और जीएटीई जैसी पात्रता के आधार पर दिया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया 16 अक्टूबर तक चलेगी।

कौन कर सकता है आवेदन?

जेएनयू प्रशासन के अनुसार, जिन अभ्यर्थियों के पास वैध जेआरएफ, नेट, पीएचडी एडमिशन ओनली या अन्य निर्धारित पात्रता प्रमाणपत्र हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध पीएचडी ई-प्रास्पेक्टस को ध्यान से पढ़ें। इसमें संबंधित कार्यक्रम की पात्रता, उपलब्ध सीटों और प्रवेश से जुड़ी अन्य शर्तों की जानकारी दी गई है।

यह भी पढ़ें- नई सड़क उखाड़ी तो सीधे होगी FIR, दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने दिए आदेश