विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

JNU ने यौन उत्पीड़न के मामले में प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल को किया बर्खास्त, 11 छात्राओं ने लगाया था आरोप

Published: Fri, 09 Oct 2026 04:07 PM (IST)

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोईजाम को नौकरी से निकाल दिया है। यह कार्रवाई ...और पढ़ें

JNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों पर प्रोफेसर को बर्खास्त किया।

JNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों पर प्रोफेसर को बर्खास्त किया।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के बाद प्रोफेसर अंगोमचा बिमोल अकोईजाम को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।

विश्वविद्यालय ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। बर्खास्त किया गया प्रोफेसर विश्वविद्यालय के सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत सामाजिक व्यवस्था अध्ययन केंद्र में कार्यरत था।

यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच

विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति ने प्रोफेसर के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच की थी। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर समिति ने उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की सिफारिश की थी।

बर्खास्त करने का निर्णय

इसके बाद विश्वविद्यालय की कुलपति शांतिश्री धूलिपुड़ी पंडित ने आदेश जारी कर प्रोफेसर को तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त करने का निर्णय लिया।

आदेश के अनुसार, सभी तथ्यों पर विचार करने और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- JNU की छात्राओं के आरोपों पर महिला आयोग सख्त, कुलपति को नोटिस; तीन दिन में कार्रवाई की मांगी रिपोर्ट