विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'बेटी बचाओ, दिल्ली पुलिस से', नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में डिटेन किए जाने पर अभिजीत दीपके ने कसा तंज

Published: Sun, 04 Oct 2026 08:24 PM (IST)

दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे AISA और AAP कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, जिसमें AISA अध्यक्ष नेहा ...और पढ़ें

अभिजीत दीपके का दिल्ली पुलिस पर तंज।

अभिजीत दीपके का दिल्ली पुलिस पर तंज।

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

  2. AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को निजी गाड़ी में ले जाने पर विवाद।

  3. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने रविवार को जंतर-मंतर के पास चल रहे प्रदर्शन के दौरान कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को भी पुलिस ने उठा लिया। AISA सदस्यों का कहना है कि उन्हें बिना नंबर प्लेट वाली प्राइवेट गाड़ी में अज्ञात जगह ले जाया गया और गाड़ी में कोई महिला पुलिसकर्मी भी नहीं थी।

इस पर सीजेपी के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दिपके ने इस घटना पर लिखा, “बेटी बचाओ दिल्ली पुलिस से!” AISA कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन कर रहे थे।

AAP के कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने किया डिटेन

इसी दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। इनमें दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज भी शामिल थे। वे इंडिया गेट की ओर मार्च कर रहे थे।

भारद्वाज ने पुलिस बस से ही आरोप लगाया कि पुलिस वाले उन्हें फुटबॉल की तरह उठा-पटक रहे हैं। प्रदर्शनकारी आंध्र भवन सर्कल से जंतर मंतर की ओर नारे लगाते हुए बढ़े थे। इलाके में भारी पुलिस बल तैनात था। एएपी और एआईएसए दोनों संगठन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- AISA अध्यक्ष नेहा बोरा को पुलिस ने प्राइवेट गाड़ी में हिरासत में लिया, नरेला थाने ले जाकर किया रिहा