जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद करने का आदेश CJP को नहीं आया रास, अभिजीत दीपके बोले- कल लोकतंत्र रद कर देंगे?
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों पर रोक लगाते हुए तीन नए स्थल अधिकृत किए हैं। इस फैसले पर CJP ...और पढ़ें

जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन बंद होने का आदेश आते ही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। फाइल फोटो
HighLights
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों पर दिल्ली पुलिस ने लगाई रोक।
अभिजीत दीपके ने फैसले को लोकतंत्र विरोधी बताया, कड़ी निंदा की।
पुलिस ने सुरक्षा और जनसुविधा को बताया प्रतिबंध का कारण।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शनों पर रोक लगाने के साथ ही तीन नए स्थलों को पुलिस ने अधिकृत किया है। इसका आदेश जारी होते ही कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
सीजेपी ने किस तरह दर्ज किया विरोध?
उन्होंने इस पर कहा है, 'कल लोकतंत्र को ही रद कर दिया जाएगा।' आवाज को दबाने की कोशिश करार दिया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने इस बदलाव के पीछे का कारण राजधानी की सुरक्षा और जनमानस को प्रदर्शनों से होने वाली दिक्कतों से बचाने का हवाला दिया है। वहीं, आशुतोष रांका ने भी पुलिस को तंज मारा है।
दीपके ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन की पाबंदी पर क्या कहा?
सोमवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार के हस्ताक्षर से जारी किया गया एक आदेश आया, उसमें कहा गया था कि अब कोई भी राजनीतिक दल या संगठन जंतर मंतर पर प्रदर्शन नहीं कर सकेगा। आदेश की इस प्रति के वायरल होते ही दीपके ने सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के माध्यम से अपना विरोध जताया।
Today, Modi denotified Jantar Mantar as a designated protest site. Tomorrow, he will denotify democracy itself. The dictator’s problem was never the protest site. It was the very idea of people protesting.
— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) October 12, 2026
दीपके ने लिखा है कि आज जंतर-मंतर को निर्धारित विरोध स्थल की सूची से हटा दिया गया है। कल लोकतंत्र को ही रद कर दिया जाएगा। तानाशाह की समस्या विरोध स्थल कभी नहीं थी। समस्या तो लोगों के विरोध करने का विचार ही था। वहीं, सीजेपी के दूसरे नेता आशुतोष रांका ने एक्स पर लिखा, 'हमसे 30 मिनट पहले ही दिल्ली पुलिस से मुलाकात करके जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति मांगी थी। अब जंतर मंतर पर प्रदर्शन करने पर ही पाबंदी लगा दी गई है।'
30 mins after we went to Delhi Police asking for a date when we can go to Jantar Mantar, Jantar Mantar was de-notified as a protest site 😂.
— Ashutosh Ranka (@AshutoshRanka) October 12, 2026
दिल्ली में कौन-कौन से तीन नए धरना स्थल बनाए गए?
बता दें कि दिल्ली पुलिस के नए आदेश के अनुसार, समिति की सिफारिशों के आधार पर जंतर-मंतर को धरना-प्रदर्शन स्थल के रूप में अधिसूचित किया गया है। इसके लिए तीन नए स्थान रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली का सीबीडी ग्राउंड तय किए गए हैं। इन तीनों नए स्थलों पर प्रदर्शन आयोजित करने के लिए अलग से विस्तृत और संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया जारी की जाएगी।
यह भी पढ़ें- जंतर-मंतर अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, दिल्ली पुलिस ने किया डिनोटिफाई; तीन नए स्थल तय
