विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jamia Reopen: दो मार्च से चरणबद्ध तरीके से खुलेगा जामिया, परिसर में दाखिले के लिए RT- PCR रिपोर्ट जरूरी

By Mangal YadavEdited By:
Published: Mon, 14 Feb 2022 10:04 PM (IST)Updated: Mon, 14 Feb 2022 10:46 PM (IST)

Jamia Reopen डीयू के बाद अब जामिया मिलिया इस्लामिया को भी खोलने का फैसला किया गया है। जामिया ने चरणबद्ध ...और पढ़ें

डायू के अब अब जामिया भी चरणबद्ध तरीके से खुलेगा, अधिसूचना जारी
डायू के अब अब जामिया भी चरणबद्ध तरीके से खुलेगा, अधिसूचना जारी

नई दिल्ली [संजीव कुमार मिश्र]। छात्र संगठन लंबे समय से जामिया मिल्लिया इस्लामिया खोलने की मांग कर रहे हैं। आखिरकार सोमवार रात जामिया मिल्लिया प्रशासन ने चरणबद्ध तरीके से परिसर में छात्रों को प्रवेश देने की अधिसूचना जारी कर दी। जामिया प्रशासन ने बताया कि बड़ी संख्या में दिल्ली से बाहर के छात्र पढ़ते हैं। ऐसे छात्रों को परिसर आने केे लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। जब तक छात्र परिसर नहीं आएंगे आनलाइन कक्षाएं चलती रहेेंगी। जब कक्षाएं परिसर में संचालित होेंगी तो परीक्षा भी परिसर में ही होगी। परिसर में दाखिल होते समय छात्र को आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट दिखानी होेगी।

21 फरवरी से अनलाक की प्रक्रिया

जामिया मिल्लिया इस्लामिया दो साल बाद खुल रहा है। जामिया प्रशासन ने बताया कि 21 फरवरी से लाइब्रेरी, इन्डोर गेम सुविधा और जिम खुल जाएंगे। दो मार्च से कैंटीन भी खोली जाएगी। दो मार्च से ही स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष केे छात्रों की परिसर में कक्षाएं चलेंगी। जबकि स्नातक अंतिम वर्ष के छात्रों की कक्षाएं 15 मार्च से परिसर में चलेंगी।

छात्रों से कहा गया है कि छात्रावास सीमित हैं। छात्रावास केे मरम्मत का काम भी चल रहा है। जिसकी वजह से कोरोना प्रोटोकाल के नियमों का पालन करते हुए आवंटन फिलहाल संभव नहीं है। मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद छात्रावास आवंटन संभव होगा। बाकि स्नातक के प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों के परिसर में प्रवेश की अधिसूचना भी बाद में जारी की जाएगी।

बता दें कि डीयू 17 फरवरी से खुल रहा है। जबकि जेएनयू खुल चुका है लेकिन कक्षाएं आनलाइन चल रही हैं। हालांकि छात्रों की मांग है कि कक्षाएं आफलाइन भी चलाई जाएं। वहीं, जामियां को खोलने की छात्र पहले से ही मांग कर रहे थे। दिल्ली में सोमवार से सभी स्कूल भी खुल गए हैं। कोरोना के मामले लगातार कम हो रहे हैं ऐसे में सभी स्कूल-कालेज अब खोले जा रहे हैं। 

ये भी पढ़ेंः Delhi Weather: अगले 24 घंटे के दौरान कैसा रहेगा मौसम, जानिए कोहरा व ठंड को लेकर IMD का ताजा पूर्वानुमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।