विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जामिया में छात्रों की नारेबाजी से बढ़ा तनाव, गेट नंबर 7 से तीन महिला समेत चार छात्र नेता डिटेन

Published: Sun, 25 Oct 2026 04:32 PM (IST)

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में छात्रों के प्रदर्शन के बीच विश्वविद्यालय के दीवारों पर देश विरोधी नारे लिखे जाने के कारण ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. जामिया में छात्रों का प्रदर्शन, दीवारों पर देश विरोधी नारे।

  2. पुलिस ने विश्वविद्यालय के गेट बंद किए, परिसर में तनाव।

  3. तीन महिला छात्र नेताओं सहित चार लोग हिरासत में लिए गए।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्र अपनी मांगों को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं।इसी बीच विश्वविद्यालय की दीवारों पर लिखे गए देश विरोधी नारों के कारण परिसर में तनाव बढ़ गया है।

विरोध-प्रदर्शन के बीच पुलिस ने जामिया के गेटों को बंद कर दिया। गेट पर हंगाम कर रहे छात्रों को भी हटा दिया गया। वहीं दूसरी ओर आंदोलनकारी छात्रों ने खाना पानी बंद किए जाने का आरोप लगाया है।

गेट नंबर 7 से छात्र नेता डिटेन

पुलिस द्वारा रोके जान के बाद भी छात्रों के समर्थन में बाहर से गेट नंबर 7 पर नारेबाजी करते बाहरी छात्र व स्थानीय नेता पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस ने तीन महिला छात्र नेताओं समेत चार को डिटेन किया है।

Jamia (3)

पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद भी प्रदर्शन कर रहे छात्र गेट से कूदकर कैंपस में जाने की कोशिश करते दिखें। हालांकि पुलिस की टीम विश्वविद्यालय के गेट पर तैनात है।

यह भी पढ़ें- SAIL में CISF कर्मियों की कटौती पर दिल्ली मुख्यालय का बड़ा फैसला, बोकारो-दुर्गापुर सहित कई प्लांट में बदल जाएगा संख्या बल

यह भी पढ़ें- 'शहर' बने दिल्ली के पुराने गांवों की खस्ता हालत, अब फिर 48 विलेज की लिस्ट तैयार; सरकार के फैसले पर उठे सवाल