विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जामिया में RSS के कार्यक्रम का विरोध, लग रहे 'Go Back' के नारे; भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

Published: Tue, 28 Apr 2026 01:03 PM (IST)Updated: Tue, 28 Apr 2026 01:49 PM (IST)

दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में आरएसएस के 'युवा कुंभ' कार्यक्रम का छात्र संगठनों द्वारा भारी विरोध किया जा रहा है।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में मंगलवार को आरएसएस के कार्यक्रम का भारी विरोध हो रहा है। इसी के चलते कैंपस के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

गौरतलब है कि आरएसएस ने युवा कुंभ नाम के कार्यक्रम का आयोजन किया है। इसी कार्यक्रम का विरोध जामिया के तमाम छात्र संगठन आईसा आदि कर रहे हैं। तमाम छात्र संगठनों के छात्र आरएसएस के कार्यक्रम के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।

यही नहीं छात्र संगठन 'आरएसएस गो बैक' के नारे भी लगा रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे छात्रों को सुरक्षा बलों ने रोकने की भी कोशिश की।

आईसा ने जारी किया बयान

इस पूरे मामले में जामिया AISA ने बयान जारी कर कहा है कि जामिया में RSS के लिए कोई जगह नहीं है। 'युवा कुंभ' के नाम से RSS द्वारा आयोजित कार्यक्रम को खारिज करने के लिए जामिया के अन्य प्रगतिशील संगठनों के साथ मिलकर AISA एकजुट हुआ है।

आईसा ने कहा है कि देशभर के विश्वविद्यालयों में RSS इसी तरह से कार्यक्रम आयोजित करता है, जिसमें राष्ट्र निर्माण और प्रगति की 100 वर्षों की विरासत का दावा किया जाता है। वह RSS, जिसने स्वतंत्रता आंदोलन में कोई भूमिका नहीं निभाई और यहां तक कि ब्रिटिश उपनिवेशवादियों के साथ खुलकर सहयोग किया, आज अपनी सत्ता मजबूत करने के लिए राष्ट्रवाद का प्रमाण पत्र बांट रहा है।

हमारे शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत ने एक लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष भारत के लिए लड़ाई लड़ी थी, जो आज जामिया या उससे बाहर RSS के खिलाफ एकजुट खड़ा है।

AISA ने कहा है कि वह जामिया प्रशासन द्वारा आरएसएस को खुलेआम कार्यक्रम आयोजित करने के लिए दिए गए निमंत्रण की कड़ी निंदा करता है।

 

यह भी पढ़ें- 'शांति को देनी होगी प्राथमिकता, इसके बिना नहीं मिलेगी सुरक्षा', जामिया मिल्लिया इस्लामिया में पश्चिम एशिया संघर्ष पर संवाद