जहांगीरपुरी में नाबालिग को दौड़ा-दौड़ाकर चाकू से गोदा, मौत; पुलिस ने संदिग्धों को पकड़ा
जहांगीरपुरी-आई ब्लॉक में सोमवार रात हमलावरों ने 17 वर्षीय दक्ष नामक नाबालिग की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने ...और पढ़ें
-1776795166029_m.webp)
जहांगीरपुरी में नाबालिग की चाकू गोदकर हत्या।
HighLights
जहांगीरपुरी में 17 वर्षीय नाबालिग दक्ष की चाकू मारकर हत्या।
हमलावरों ने नाबालिग को दौड़ा-दौड़ाकर कई बार चाकू मारे।
पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। महेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के जहांगीरपुरी-आई ब्लॉक में हमलावरों ने चाकू से हमला कर एक नाबालिग की हत्या कर दी। बताया जाता है कि 17 वर्षीय नाबालिग जान बचाने के लिए काफी देर इधर-उधर भागा, लेकिन हमलावरों ने दौड़ा-दौड़ा मारा।
पुलिस ने मामला दर्ज कर हमलावरों की तलाश आरंभ कर दी है। हमलावरों की संख्या चार से पांच बताई जा रही है। यह भी जानकारी मिली है कि कुछ आरोपित को पुलिस ने पकड़ लिया है। अभी हत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं। पुलिस आपसी रंजिश के कोण से भी मामले को देख रही है।
यह सनसनीखेज वारदात सोमवार रात की है। मृतक के परिवार ने बताया कि कल रात दक्ष अपने पिता की मोटरसाइकिल लेकर कहीं जाने के लिए घर से निकला था, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उसे घेर लिया। दक्ष ने भागने का प्रयास किया, लेकिन हमलावर ने उस पर चाकू से हमला करते रहे। कुछ दूरी पर बेसुध होकर गिर पड़ा।
इसी दौरान दक्ष का बड़ा भाई मौके पर पहुंचा तो हमलावर भाग गए। घायल को बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। दक्ष के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। पुलिस तीन-चार संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। इनमें से कुछ को हिरासत में भी लिया गया है।
शाहबाद डेरी थाने के चार पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश में नाकामी पर शाहबाद डेरी थाने में तैनात चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया। इलमें एक एएसआइ, दो हेड कांस्टेबल व एक कांस्टेबल शामिल है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में हाल ही में हुई कुछ आपराधिक घटनाओं को लेकर बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त ने सख्य रुख अपनाते हुए यह कार्रवाई की है।
