जाफराबाद रेस्तरां में भीषण आग, लोगों ने पहली मंजिल से कूदकर बचाई जान
पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद स्थित उधम फिश पाइंट रेस्तरां में आग लगने से हड़कंप मच गया। जान बचाने के लिए ...और पढ़ें

जाफराबाद रेस्तरां में भीषण आग ( एआई इमेज )
HighLights
जाफराबाद के उधम फिश पाइंट रेस्तरां में लगी आग।
जान बचाने के लिए दस लोग पहली मंजिल से कूदे।
रेस्तरां में निकासी द्वार न होने से बढ़ी मुश्किल।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। जाफराबाद इलाके में उधम फिश पाइंट नाम के रेस्तरां में आग लग गई। आग लगने से रेस्तरां में आए कई लोग व कर्मचारी फंस गए।
जान बचाने के लिए करीब दस लोग पहली मंजिल से सड़क पर कूद गए। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल है। गिरने की वजह से उन्हें मामूली चोट आई है।
रेस्तरां में निकासी द्वार नहीं है। दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। जाफराबाद रोड पर एक मंजिला मकान में उधम फिश पाइंट रेस्तरां बना है। मंगलवार रात इसमें आग लग गईं।
आग इतनी तेजी से फैली की लोगों को बाहर भागने का रास्ता नहीं मिला। लोग व कर्मचारी पहली मंजिल से नीचे कूद गए।
यह भी पढ़ें- वैशाली नाव हादसा: 13 की मौत के बाद खटिया-रस्सी के सहारे रेस्क्यू, ग्रामीणों ने संभाला मोर्चा; प्रशासन पर उठे सवाल
